ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

उज्जैन,अग्निपथ। उन्हेल रोड पर गुरुवार सुबह बाइक सवार 2 लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है।

भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि निजातपुरा में रहने वाला गोपाल पिता उदयराम चौहान (40) और आकाश पिता प्रकाश निवासी भैरुनाला बाइक पर से जोगीखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में फंटे पर सामने से आये तेज गति ट्रक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर गोपाल की मौत हो गई। आकाश गंभीर घायल हुआ है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला था। घायल से पूछताछ कर दोनों के परिजनों सूचना दी गई। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक अटाला खरीदने-बेचने का काम करता था।

पिता-पुत्र की बोलेरो ने ली जान

तराना टीआई भीमसिंह पटेल ने बताया कि मक्सी के ग्राम टिगरोदा मेंं रहने वाला बाबूलाल पिता चंद्रसिंह राजपूत (45) पुत्र राहुल राजपूत (22) के साथ खरीददारी के लिये तराना आया था। देर शाम दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। स्टेशनरोड और कांनड़ी पेट्रोल पंप के बीच सामने से तेज रफ्तार में आई बोलेरो क्रमांक एमपी 13 सीबी 6322 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुत्र ने मौके पर दम तोड़ दिया। पिता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर में उसकी भी मौत हो गई। चालक बोलेरो छोडक़र भाग निकला था। जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईपीएल का सट्टा खाते पकड़ाया भाजयुमो नेता 2 भाई भी हिरासत में

Thu May 19 , 2022
90 लाख का हिसाब, 9.97 लाख नकद जब्त उज्जैन,अग्निपथ। भाजयुमो नेता अपने 2 भाईयों के साथ मिलकर 2 मंजिला मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खा रहा था। बुधवार-गुरुवार रात पुलिस ने दबिश मारी तो भाजपा नेता छुड़ाने थाने पहुंच गये। पुलिस ने तीनों पर प्रकरण दर्ज किया है। […]