आईपीएल का सट्टा खाते पकड़ाया भाजयुमो नेता 2 भाई भी हिरासत में

90 लाख का हिसाब, 9.97 लाख नकद जब्त

उज्जैन,अग्निपथ। भाजयुमो नेता अपने 2 भाईयों के साथ मिलकर 2 मंजिला मकान में आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खा रहा था। बुधवार-गुरुवार रात पुलिस ने दबिश मारी तो भाजपा नेता छुड़ाने थाने पहुंच गये। पुलिस ने तीनों पर प्रकरण दर्ज किया है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोतवाली टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि मेट्रो टाकिज की गली स्थित 2 मंजिला मकान में क्रिकेट का सट्टा बड़े पैमाने पर चलने की सूचना पर रात 11 बजे दबिश दी गई थी। मौके से तीन युवको को पकड़ा गया, जिनके पास से 9.97 लाख रुपये नगद, 90 लाख का हिसाब, 9 मोबाइल, एलईडी टीवी, सेटअप बॉक्स, जब्त किया गया। तीनों के खिलाफ द्युत अधिनियम की धारा 3/4 में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। तीनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद कुछ लोग उन्हे छुड़ाने के लिये थाने पर जाम हो गये थे, लेकिन सामाजिक बुराई का सबसे बड़ा सट्टा पकड़ाने पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कहकर सभी को रवाना कर दिया।

पुलिस पर बनाया राजनैतिक दबाव

बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आये ललित पिता गोविंदप्रसाद तिवारी, राज तिवारी और मयंक तिवारी तीनों भाई है। मयंक ने खुद को भाजयुमो नेता बताकर पुलिस पर राजनैतिक दबाव बनाने का पूरा प्रयास किया था। उसे छुड़ाने के लिये कुछ नेताओं ने अधिकारियों के फोन भी घनघनाएं, लेकिन पुलिस ने बिना दबाव में आये, तीनों के खिलाफ कार्रवाई की।

नकली नोट में पकड़ाया था ललित

5 साल पहले महाकाल पुलिस ने बडऩगर रोड से 2 युवको सूरज और उदस को नकली नोट के साथ पकड़ा था। दोनों ने ललित, मयंक मोड़ और कमलेश के नाम बताये थे। जिन्होने दोनों को नकली नोट खपाने के लिये दिये दिये थे। पुलिस ने ललित और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ललित के पास से प्रिंटर, नोट छापने का कागज, स्कैनर, कम्प्यूटर बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में बचा भोजन सडक़र मार रहा दुर्गंध

Thu May 19 , 2022
मुख्य प्रवेश द्वार पर 1 माह से अधिक समय से खुदी पड़ी नाली, कचरा वाहन नहीं आ पा रहा अंदर उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर के नि:शुल्क अन्न क्षेत्र में भोजन के बाद प्रतिदिन बचा हुआ भोजन कचरा वाहन के अंदर नहीं आने के कारण सड़ रहा है। यहां तक […]
Mahakal khana waste