पब्लिक हेल्थ केयर अवेयरनेस में बताया कब, कौन सी दवाई लें

कोविड से सीखने को मिली स्वस्थ जीवनशैली, योग, व्यायाम व संतुलित जीवनचर्या- डॉ. धनेरिया

उज्जैन, अग्निपथ। माधव सेवा न्यास में डॉ सूर्यप्रकाश धनेरिया सेवानिवृत्त डीन एम्स रायपुर के द्वारा योग एवं मलखंब साधको एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति में पब्लिक हेल्थ केयर अवेयरनेस विषय पर व्याख्यान दिया।

इसमें उन्होंने बताया कि हमें कौन सी दवाइयां किस तरह से लेनी चाहिए। सामान्य दवाइयों के परिणाम और उनके ड्यूश प्रभाव की जानकारी बहुत ही साधारण शब्दों में उन्होंने दी। उसके अलावा उन्होंने क्या-क्या सप्लीमेंटस लिए जाने चाहिए और कितने लिए जाना चाहिए इनके बारे में भी खिलाडिय़ों को बताया और कोविड महामारी के समय जो अलग अलग रिसर्च की गई और जो बाते हमे कोविड़ से सीखने को मिली स्वस्थ जीवनशैली, योग, व्यायाम व संतुलित जीवनचर्या आदि के बारे में भी बताया।

उन्होंने पंचकुला में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खेलो इंडिया में चयनित मध्यप्रदेश के 12 खिलाड़ी की जानकारी ली व उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ अनुराग आचार्य, माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर के सचिव विपिन आर्य, मध्यप्रदेश मलखंब एसोसिएशन के फाउंडर मेंबर दिलीप जैन, जीवनदीप वेलफेयर सोसायटी के संवतसरी दीपक जैन, पाठशाला के प्रभारी पराग अग्रवाल विदिशा उपस्थित थे। डॉ धनेरिया और माधव सेवा न्यास के सचिव विपिन आचार्य के द्वारा माधव सेवा न्यास में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि समय समय न्यास के द्वारा रक्तदान शिविर, हार्ट चेकअप तथा दो दो डिस्पेंसरी का संचालन वा फिजियोथैरेपी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने आगे समाज के स्वास्थ्य के लिए क्या योगदान दिया जाए इस बारे में भी डॉ धनेरिया सुझाव लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति सोमवार को आएंगे उज्जैन

Sat May 28 , 2022
आयुर्वेद सम्मेलन शुभारंभ के बाद करेंगे महाकाल दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 29 मई को उज्जैन आ रहे हैं। राष्ट्रपति श्री कोविंद 29 मई को हेलीकॉप्टर से इन्दौर से उज्जैन आयेंगे। वे हेलीपेड से सीधे पं.सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन में भाग लेने […]
Ramnath kovind