हनुमान भक्त पर मंदिर में हमले का प्रयास

उज्जैन, अग्निपथ। मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे भक्त पर नशेडी ने चाकू से हमले का प्रयास किया। लोगों के आने पर नशेड़ी भाग निकला। मामले की शिकायत आवेदन देकर कोतवाली पुलिस से की गई है।

पटेल नगर में रहने वाले तुलसीदास पिता जीवतराम बालानी (45) बुधवारिया में महावीर कलेक्शन नाम से रेडिमेड कपड़ों की दुकान संचालित करते है। रविवार दोपहर वह प्रतिदिन की तरह निकास चौराहा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे, उसी दौरान अशोक नामक नशेड़ी ने उनकी पूजा अर्चना को रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद की स्थित बनी तो अशोक ने चाकू निकालकर मारने का प्रयास किया।

कुछ लोग बीच बचाव में आये तो नशेड़ी भाग निकला। तुलसीदास ने बताया कि वह वर्षो से मंदिर आ रहे है। अशोक भी मंदिर में डेरा डाले हुए और लोडिंग सायकल रिक्शा चलता है। उन्होने घटना की सूचना डायल हंड्रेड को दी थी। पुलिस के आने पर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर घटना के संबंध में अवगत कराया गया है।

नागदा के बदमाश ने चुराई थी बोलेरो, जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से चोरी हुई बोलेरो नागदा के बदमाश से बरामद कर ली गई। जिसे रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया है। सांवेर का रहने वाला सादिक पटेल 3 दिन पहले पत्नी की डिलेवरी के लिये आरडी गार्डी आया था। उसने अपनी बोलेरो क्रमांक एमपी 13 सीए 1821 परिसर में खड़ी की थी। सुबह बोलेरो नहीं मिलने पर चिमनगंज थाना पुलिस को शिकातय दर्ज कराई।

कैमरों के फुटेज देखने पर एक बदमाश बोलेरो लेकर जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तलाश शुरु की तो नागदा का बदमाश हाकम पिता प्रकाश गुर्जर होना सामने आया। जिसकी तलाश करने पर उसे केडी पैलेस के पास से पकड़ा गया। उसने बावन कुंड के पास बोलेरो छुपाकर रखी थी। जिसका एक-दो दिन में सौदा करने वाला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बोलेरो जब्त की।

एसआई करण खोवाल ने बताया कि बदमाश को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेजा गया है। बदमाश आदतन चोर है, वह पूर्व में बाइक चोरी की वारदात में नागदा, खारचरौद पुलिस की गिर त में आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवांश पैराडाईज में चोरी की वारदात मेडिकल स्टोर के भी टूटे ताले

Sun May 29 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस पर भारी पड़ रहे चोर लगातार वारदात कर रहे है। शनिवार-रविवार रात शिवांश पैराडाईज में मकान को निशाना बनाया तो न्यू इंदिरानगर में मेडिकल स्टोर के ताले तोड दिये गये। एक माह से चोरों की गश्त जारी है। चिमनगंज थाना क्षेत्र की शिवांश पैराडाईज कालोनी में बीती […]
Tala toda