शिवांश पैराडाईज में चोरी की वारदात मेडिकल स्टोर के भी टूटे ताले

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस पर भारी पड़ रहे चोर लगातार वारदात कर रहे है। शनिवार-रविवार रात शिवांश पैराडाईज में मकान को निशाना बनाया तो न्यू इंदिरानगर में मेडिकल स्टोर के ताले तोड दिये गये। एक माह से चोरों की गश्त जारी है।

चिमनगंज थाना क्षेत्र की शिवांश पैराडाईज कालोनी में बीती रात चोरों ने आरडी गार्डी में पदस्थ डॉक्टर सूर्यकांत शर्मा के घर का ताला तोड़ा और लेपटॉप, चार्जर के साथ एलईडी टीवी चुराकर ले गये। वारदात के समय डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को देखने गया हुआ था। लौटने पर वारदात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। विवेचना के बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। दूसरी चोरी की वारदात नागझिरी थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरानगर में सामने आई है।

चोरों ने मेडिकल स्टोर के ताले तोड़े और 10 हजार रुपये नगद, एक मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह हेमंत रायकवार महालक्ष्मी नगर मेडिकल खोलने पहुंचा तो वारदात का पता चला। नागझिरी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जांच के लिये मौके पर नहीं पहुंची। हेमंत ने मेडिकल के बाहर लगे कैमरों के फुटेज देखे तो 2 बदमाश ताले तोडक़र अंदर घुसते हुए दिखाई दिये। लेकिन पुलिस ने रविवार शाम तक मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया था।

गौरतलब हो कि चोर पिछले एक माह से शहर की कालोनियों और बस्तियों में वारदात कर रहे है, लेकिन अब तक पुलिस एक भी वारदात में शामिल बदमाशों को गिर तार नहीं कर पाई है। सिर्फ आशंका जा रही है कि बदमाश बाहर के हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति के आने से पहले महाकाल से भोपाल के तीन संदिग्ध पकड़ाए

Sun May 29 , 2022
गांजे की पुडिय़ा मिली तीनों के पास, ताशे खरीदने आना बताया उज्जैन,अग्निपथ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन से पहले महाकाल मंदिर गेट से रविवार सुबह भोपाल के तीन संदिग्ध पकड़ाने से हडक़ंप मच गया। हालांकि तीनों के पर सिर्फ गांजे के पुडिय़ा मिली है। महाकाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही […]