प्रशासनिक अधिकारी इंजुमखान की बातें सुन ख़ासे नाराज़ हुए कलेक्टर जैन

धार, अग्निपथ। धार के शासकीय स्नातकोत्तर कालेज में लगभग दस हज़ार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विध्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होने पर ही उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाता है। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने पीजी कालेज के प्रशासनिक अधिकारी इंज़ूम खान से ये बातें सुन ख़ासे नाराज़ हुए।

दरअसल कलेक्टर डॉ जैन ने सरदारपुर और पीजी कालेज के प्राचार्यों को उनके यहाँ विध्यार्थियों के एड्मिशन और कालेज में उपलब्ध सुविधाओं के सम्बंध में चर्चा करने तलब किया था। मेन कन्सर्न था कि जि़ले में तेरह जगहों पर शासकीय कालेज हैं। छात्र अपने निवास के नज़दीक के कालेज में एड्मिशन ना लेकर धार कालेज में क्यों पढऩा चाहते हैं। उन्होंने खान से पूछा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने कालेज को क्या ग्रेड दिया। जवाब मिला ‘सी’। कलेक्टर बोले कम से कम पढ़ाई का अच्छा स्तर यहाँ प्रवेश लेने का कारण नहीं है।

उन्होंने ये भी पूछा कि क्या सब स्टूडेंट्स नियमित कक्षायें अटेंड करते हैं। जवाब में श्री खान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कलेक्टर ने नाराजग़ी जताते हुए कहा कि छात्र छात्राओं का कालेज में ना आना और उसकी उपस्थिति 75 प्रतिशत दिया जाना,यह आपत्तिजनक है। फज़ऱ्ी उपस्थिति दिए जाने से उन बच्चों के पढ़ाई के स्तर में कितनी हानि होती होगी वे क्या सीख पाएँगे। सभी कालेज प्राचार्य इस बात पर ध्यान देकर नियमित कक्षायें लगने और उनके बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

वर्षों से जमे हैं इंदुम खान धार कॉलेज में

बता दे के धार कॉलेज में इन जुखाम वर्षों से जमे हुए हैं। वहीं सरकार बदलने के बाद इनका तबादला कर दिया मगर तबादला होने के बाद या अन्य जगह नहीं जाते हुए कोर्ट द्वारा स्टे लाकर पूर्ण में धार पीजी कॉलेज में ही जमे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध खुदाई के दौरान धंसी खदान, दो मजदूरों की मौत

Thu Jun 2 , 2022
बड़ले की सरकारी जमीन पर कर रहे थे खनन, ट्रैक्टर-ट्रॉली भी धंसे झारडा (महिदपुर), अग्निपथ। सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई करने के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम आक्यालिम्बा के छिंगरी व गुराडिय़ा दासा सहित तीन गांव की सीमा पर […]