रेल कर्मचारियों ने दिया स्टेशन पर धरना

उज्जैन, अग्निपथ। एनएफआईआर एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त आह्वान पर रेलवे बोर्ड, समस्त महाप्रबंधक कार्यालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं सभी बड़े स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को उज्जैन स्टेशन पर भी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के उज्जैन शाखा के सचिव एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एस. के. यादव के नेतृत्व में रेल कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

रेलवे के दोनों ही प्रमुख संगठन नॉन सेफ्टी कैटेगरी की पोस्ट को सरेंडर करने, एनपीएस को हटाकर ओपीएस लागू करने, सभी रिक्तियों को शीघ्र भरने एवं नाइट ड्यूटी अलाउंस की सीलिंग लिमिट को हटाने की मांग कर रहे है। इसके साथ ही साथ लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को रेलवे के दिए गए टूल्स को लोको एवं ब्रेक पान में ही स्थापित करने, रेलवे की निजीकरण एवं निगमीकरण प्रथा को समाप्त करने, अन्य मंडलों के रनिंग स्टाफ को हमारे मंडल की गाडिय़ों को देने, उज्जैन मुख्यालय की ट्रेन मैनेजर की 23 सरेंडर पोस्ट को वापस लाने, सहायक लोको पायलट को रिस्क अलाउंस भत्ता देने, मालगाड़ी की क्रू-वर्किंग बीट को बदलने, सभी कमर्शियल स्टाफ एवं इंजीनियरिग शाखा की समस्त रिक्तियों को भरने जैसी समस्त मांगों को प्रमुखता से धरना प्रदर्शन में शामिल किया गया।

उक्त धरना प्रदर्शन में शाखा सचिव एस. के. यादव, अविनाश श्रीवास, जी. आर. जरिया, एस.के. सिजारिया, संदीप मालवीय, देवेंद्र प्रधान, जी.पी. लकवाल, शोएब आलम, एन. के. जांगीड़ एवं जसवंत भल्ला ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मजदूर संघ के शेख जमील, राघवेंद्र शर्मा, किशोर सिंह, राकेश शर्मा, निर्मल कुमार, अनिल देवड़ा, जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पीर बख्श, संतोष गुप्ता, नारायण सिंह, विवेक यादव, राघवेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, नीलेश कटियार, मनोज सिन्हा, अखिलेश ईटावादिया, मयंक सोनी व कई रेल कर्मचारी शामिल रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन संयुक्त सचिव नरेंद्र सहगल ने किया एवं आभार युवा समिति अध्यक्ष नानक सिंह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंतामण के पास बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

Mon Jun 6 , 2022
कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-फतेहाबाद रेल खंड पर चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। ब्रिज के एप्रोच रोड के निर्माण के लिए कलेक्टर ने सोमवार को जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। यहां करीब 1 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित […]