चिंतामण के पास बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

कलेक्टर ने जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन-फतेहाबाद रेल खंड पर चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। ब्रिज के एप्रोच रोड के निर्माण के लिए कलेक्टर ने सोमवार को जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की है। यहां करीब 1 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

सोमवार को कलेक्टर एवं पदेन उप सचिव आशीष सिंह ने धारा-11 भू-अर्जन, पुनर्वास एवं पुनव्र्यवस्थापन में उचित प्रतिकार एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत चिन्तामन गणेश स्टेशन के पास समपार फाटक संख्या-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच रोड के निर्माण के लिये 1.05 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के तहत चिन्तामन जवासिया के जिन भूमि स्वामियों की जमीन अधिग्रहित की जाना है, उनके नाम गणेशप्रसाद पिता लक्ष्मीनारायण, शरदचंद्र पिता गणुजी, अशोक पिता रमेशचंद्र, महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति, राम मन्दिर स्थित भूमिस्वामी व्यवस्थापक, बबली बी पति हैदर, रमेश पिता बादेदर, रतनलाल पिता रामचंद्र, रामेश्वर पिता रतनलाल, कंचनबाई पति जगदीश एवं संतोष पिता रतनलाल है।

इन सभी की जमीन का कुछ भाग एवं भवन की भूमि अधिग्रहित सार्वजनिक प्रयोजन के लिये अधिग्रहित किया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल में लाए गए बजट के दौरान ही उज्जैन-फतेहाबाद रेल खंड पर नए ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपए स्वीकृत किए जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम के कैंपस में चले पत्थर, छात्रों के दो गुट भिड़े

Mon Jun 6 , 2022
कुलपति ने कहा- विश्वविद्यालय से बर्खास्त होंगे हंगामा करने वाले छात्र उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। विद्यार्थियों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव किया गया। झगड़ा करने वाले युवकों ने विश्वविद्यालय में भी […]

Breaking News