शिवधाम में सूखा, पानी के लिए परेशान 300 परिवार

पीएचई लाइन के लिए कलेक्टर के पास पहुंचे रहवासी, कॉलोनाइजर सितलानी की शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। देवास रोड स्थित हामूखेड़ी गांव में बनी शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले 300 से ज्यादा परिवार पानी को तरस रहे है। इस कॉलोनी को बने 5 साल हो गए है लेकिन यहां पीएचई की लाईन का कनेक्शन नहीं हो सका है। मंगलवार को इस कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में एडीएम संतोष टेगौर को अपनी परेशानी के बारे में बताया।

शिवधाम कॉलोनी को कॉलोनाइजर महेश सितलानी द्वारा बनाया गया है। इस कॉलोनी में लगभग 300 मकान बने है। पिछले 4 साल से यहां लोग रह रहे है। कॉलोनी के ज्यादातर घरों में अब तक बोरिंग के जरिए ही पानी उपलब्ध हो पाता था लेकिन अब बोरिंग भी सूखने लगे है। शिवधाम कॉलोनी में रहने वाले परिवार पानी को तरसने लगे है। सांसद अनिल फिरोजिया और उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव से शिकायत की तो उन्होंने कॉलोनी में टेंकर से पानी सप्लाय चालू करवा दिया। टेंकर का पानी पूरी कालोनी के लिए अपर्याप्त है।

मंगलवार को शिवधाम कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंची। इन महिलाओं ने जनसुनवाई कर रहे एडीएम संतोष टेगौर को अपनी परेशानी के बारे में बताया। महिलाओं ने बताया कि 23 मई को भी जनसुनवाई में शिकायत की थी लेकिन कोई हल नहीं निकला। कॉलोनाइजर अपने प्लॉट बेचकर अलग हो चुका है। नगर निगम से भी कालोनी के लिए पूर्णता प्रमाण पत्र जारी हो चुका है लेकिन कालोनी में पीएचई की लाईन का कनेक्शन अब तक नहीं हो सका है। एडीएम ने इन्हें जरूरी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शराब दुकान और सब्जी मंडी से चुराते थे वाहन, दो बदमाश हिरासत में

Tue Jun 7 , 2022
6 मोटर सायकलें बरामद उज्जैन, अग्निपथ। बिना नंबर की एक्टिवा सवार 2 युवको को पुलिस ने चोरी की आशंका में पकड़ा और पूछताछ की तो चोरी के 6 वाहन बरामद हो गये। दोनों शराब दुकान और सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहन चुराने की वारदात करते थे। पंवासा थाना पुलिस को […]
बाइक चोरी