शराब दुकान और सब्जी मंडी से चुराते थे वाहन, दो बदमाश हिरासत में

बाइक चोरी

6 मोटर सायकलें बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। बिना नंबर की एक्टिवा सवार 2 युवको को पुलिस ने चोरी की आशंका में पकड़ा और पूछताछ की तो चोरी के 6 वाहन बरामद हो गये। दोनों शराब दुकान और सब्जी मंडी क्षेत्र से वाहन चुराने की वारदात करते थे।

पंवासा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रमनगर ब्रिज के नीचे 2 युवक बिना न बर की एक्टिवा लेकर खड़े है। एक्टिवा चोरी की हो सकती है। पुलिस ने दोनों को पकड़े के लिये घेराबंदी की और एक्टिवा के दस्तावेज मांगे। दोनों दस्तावेज दिखाई नहीं पाये। शंका के आधार पर थाने लाया गया। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि सालभर से शराब दुकान, सब्जी मंडी और भीड़ भरे क्षेत्र से वाहन चुराने की वारदात कर रहे है।

पूछताछ में दोनों के नाम धीरज उर्फ सोनू मालवीय घासमंडी चौराहा और आकाश भारती पंवासा सामने आये। पुलिस ने उनकी निशानदेही से 3 एक्टिवा और 3 बाइक बरामद की है। जिनकी 4 लाख 80 हजार सामने आई है। दोनों के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

उज्जैन-इंदौर से चुराये वाहन

पंवासा थाने के एएसआई रोहित कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश उज्जैन-इंदौर में वाहन चोरी की वारदात करते थे। उनके पास से बरामद 2 बाइक माधवनगर, 1 देवासगेट, 1 नागझिरी और 2 इंदौर से चुराई जाना सामने आया है। कुछ वाहन हेंडलॉक तोडक़र तो कुछ चाबी लगाकर चोरी किये है। वारदात के बाद कुछ दिन घर में छुपाकर रखते थे और मौका मिलने पर सौदा कर देते थे। फिलहाल पूछताछ की जा ही है। कुछ और वाहन चोरी की जानकारी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला अस्पताल के आईसीयू में लगा पंखा गिरा

Tue Jun 7 , 2022
पलंग पर भर्ती था स्टॉफकर्मी, रात में हुआ हादसा उज्जैन, अग्निपथ। संभाग के सबसे बड़े जिला अस्पताल की हालत इन दिनों बीमार मरीज की तरह बनी हुई है। सोमवार-मंगलवार रात आईसीयू में छत पर लगा पंखा चलते समय जमीन पर आ गिरा। समीप ही मरीज भर्ती थे, जो बाल-बाल बच […]
Ujjain District Hospital