कांग्रेस ने घोषित किए जिला पंचायत के 11 उम्मीदवार

बडऩगर के 4 नाम पूर्व में घोषित रह चुके, 6 वार्डो पर मंथन जारी

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस ने बुधवार को जिला पंचायत के 11 वार्डो के लिए भी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी दो दिन पहले भी बडऩगर विधानसभा क्षेत्र के 4 वार्डो में भी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। 6 वार्ड ऐसे है जहां के प्रत्याशी चयन के लिए कवायद अभी जारी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल द्वारा बुधवार को घटिया, तराना एवं नागदा विधानसभा के अन्तर्गत आने वाली 11 जिला पंचायत वार्ड पर अधिकृत प्रत्याशियों की की सूची जारी की।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं संभागीय प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा द्वारा प्रत्याशी चयन के लिए जिला ग्रामीण प्रभारी विशाल पटेल, नागदा विधायक दिलीप गुर्जर, घटिया विधायक रामलाल मालवीय एवं तराना विधायक महेश परमार सहित 15 सदस्यीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई थी।

समिति ने सभी ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओ की सहमति से 11 वार्डों के जिला पंचायत उम्मीदवारों के नाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार

  • वार्ड क्रमांक 1: भगवान सिंह रणछोड़ लाल परिहार अ.जा वर्ग
  • वार्ड क्रमांक 2: श्रीमती स्वाति सिंह जी अनारक्षित महिला
  • वार्ड क्रमांक 3: मंजू संजय वर्मा अ.जा महिला
  • वार्ड क्रमांक 4: विजय सिंह पटेल अनारक्षित
  • वार्ड क्रमांक 5: श्रीमती जय श्री लोकेंद्र सिंह राणा पिछड़ा वर्ग महिला
  • वार्ड क्रमांक 10: जीवन सिंह शंकरलाल अनारक्षित
  • वार्ड क्रमांक 11: श्रीमती दलजीत कोर पति सतनाम सिंह गुर अनारक्षित महिला
  • वार्ड क्रमांक 12: मोहन सिंह पवार पूरन सिंह पवार अनारक्षित
  • वार्ड क्रमांक 15: श्रीमती मीरा अनोखी लाल सोलंकी आजा महिला
  • वार्ड क्रमांक 16: कुंवारी राधा पिता भीमराज मालवीय आजा महिला
  • वार्ड क्रमांक 17: बालेश्वर आंजना पिछड़ा वर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तराना में जुओं के 3 अड्डों पर क्राइम ब्रांच की दबिश

Wed Jun 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। लंबे समय से संचालित हो रहे जुओं के अड्डों पर बुधवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने तराना पहुंचकर दबिश दी। 3 स्थानों से डेढ़ दर्जन लोगों को पकड़ा गया है। आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने देर शाम क्राइम और सायबर टीम के साथ तराना के हाटपुरा […]

Breaking News