तराना में जुओं के 3 अड्डों पर क्राइम ब्रांच की दबिश

उज्जैन, अग्निपथ। लंबे समय से संचालित हो रहे जुओं के अड्डों पर बुधवार देर शाम क्राइम ब्रांच की टीम ने तराना पहुंचकर दबिश दी। 3 स्थानों से डेढ़ दर्जन लोगों को पकड़ा गया है।

आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने देर शाम क्राइम और सायबर टीम के साथ तराना के हाटपुरा में किशन बागरी, नयापुरा में रितेश मूंदडा और महावीर पथ पर राहुल कसेरा के यहां दबिश देकर डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को मौके से हजारों की नकदी और जुआं-सट्टा उपकरण, पर्ची मिली है।

बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले भी क्राइम टीम ने किशन बागरी के यहां दबिश देकर बड़े जुआंघर का खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशन बागरी के मकान पर बुलडोजर भी चला दिया था। किशन बागरी और रितेश मूंदडा भाजपा से जुड़े है। पूर्व में पदों पर भी रह चुके है। इनके द्वारा लंबे समय से तराना में जुएं-सट्टे के अड्डे चलाये जा रहे है। क्राइम ब्रांच की दूसरी बार दी गई दबिश के बाद तराना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया फाउण्डेशन का द्वितीय अधिवेशन : आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार से पत्रकारों का सम्मान

Wed Jun 8 , 2022
मध्यप्रदेश के पदाधिकारी हुए शामिल उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया फाउण्डेशन का द्वितीय अधिवेशन शिर्डी में सम्पन्न हुआ। फाउंडेशन के मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर ने बताया कि अधिवेशन में शिर्डी नगर पालिका के अध्यक्ष शिवाजी राव गुंदकर, होटल जेके पैलेस के मालिक विनोद सकलेचा, प्रवीण भंडारी मुख्य अतिथि के रूप में […]