स्मार्ट सिटी द्वारा साइक्लोथॉन का आयोजन किया

cyclothon ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व स्मार्ट सिटी द्वारा सडक़ सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के अन्तर्गत 16 जून गुरूवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइकल रैली का शुभारम्भ कोठी महल स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्रात: 7 बजे किया गया।

रैली को हरी झंड आशीष कुमार पाठक सीईओ स्मार्ट सिटी, विवेक जायसवाल एनएचआई के द्वारा दिखाई गई। इस अवसर पर आरटीओ संतोष मालवीय, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमएल पुरबिया, रवीन्द्र गुप्ता, अजय गाड़ेकर, श्रीमती नेहा कुशवाह मौजूद थे। साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में युवा, एनसीसी के कैडेट, स्पोर्ट्स कोच एवं अकेडमी के बच्चों ने भाग लिया। रैली में कुल रजिस्ट्रेशन 400 होने के बाद भी लगभग एक हजार लोगों ने भाग लिया। 10 किलो मीटर का साइक्लोथॉन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। रैली को तीन चौराहों पर रोककर भारत माता की जय घोष के साथ स्वागत किया गया। रैली का समापन कोठी महल पहुंचकर किया गया। रैली के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंवासा मल्टी में फ्लैट का चोरों ने तोड़ा ताला, एक लाख का माल चोरी

Thu Jun 16 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने एक बार फिर फिर सूने मकान को निशाना बनाकर बुधवार-गुरुवार रात ताले तोड़े और सवा लाख का माल चुराकर भाग निकले। सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर परिवार ने पंवासा थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। पंवासा मल्टी में रहने वाली कमलाबाई पति शिवप्रसाद तिवारी बुधवार […]
Tala toda