पंवासा मल्टी में फ्लैट का चोरों ने तोड़ा ताला, एक लाख का माल चोरी

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। चोरों ने एक बार फिर फिर सूने मकान को निशाना बनाकर बुधवार-गुरुवार रात ताले तोड़े और सवा लाख का माल चुराकर भाग निकले। सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर परिवार ने पंवासा थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।

पंवासा मल्टी में रहने वाली कमलाबाई पति शिवप्रसाद तिवारी बुधवार सुबह घर का ताला लगाने के बाद अपने बेटी से मिलने तराना चली गई थी। गुरुवार सुबह आसपास के लोगों ने उनके लैट का ताला टूटा देखा तो मोबाइल पर चोरी की जानकारी दी। कमलाबाई ने लौटकर पंवासा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के लिये पहुंची तो सामने आया कि चोरों ने नकुचा तोडक़र चोरी को अंजाम दिया है।

परिजनों के अनुसार बदमाश 32 इंच का एलईडी टीवी, सोने की चेन, चांदी की पायजेब और 20 हजार रुपये नगद चुराकर ले गये। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिये मल्टी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला शुरु किये है। आशंका जताई गई है कि बदमाश 2 से 3 की सं या में हो सकते हंै। जो बाइक या किसी अन्य वाहन से आये थे। विदित हो कि मंगलवार-बुधवार रात रामीनगर में चोरों ने सेंध लगाकर 40 हजार नगद और एक लाख के आभूषण चोरी कर लिये थे। मामले में माधवनगर पुलिस जांच कर रही है। शहर में लगातार चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल के उपराष्ट्रपति के फर्जी सलाहकारों को 10 साल की सजा

Thu Jun 16 , 2022
न्यायालय ने लगाया 4.65 लाख का अर्थदंड उज्जैन, अग्निपथ। नेपाल उपराष्ट्रपति के सांस्कृतिक सलाहकार बनकर सर्किट हाऊस में वीआईपी सुविधा का लाभ उठाने वाले तीन फर्जी लोगों को न्यायालय ने गुरुवार को 10 साल की सजा और 4.65 लाख के अर्थदंड से दंडित किया है। 2 साल पहले माधवनगर पुलिस […]