भाजपा महापौर प्रत्याशी के नामांकन पर कांग्रेस की आपत्ति

उज्जैन,अग्निपथ। भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के नामाकंन फार्म पर सोमवार को कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस का पक्ष है कि मुकेश टटवाल का नामांकन फार्म त्रुटीपूर्ण है और उसमें कई सारी जानकारियों को छुपाया गया है। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर आशीष सिंह ने इस आपत्ति को निरस्त कर दिया है।
निकाय चुनाव के लिए 18 जून तक नामांकन जमा कराए गए है। सोमवार 20 जून को नामांकन पत्रों की जांच का दिन था। जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर आशीष सिंह की अगुवाई वाले रिटर्निंग अधिकारियों के दल ने महापौर व 54 वार्डो में जमा हुए पार्षदों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के नामांकन पत्र पर आपत्ति ली। गुप्ता का तर्क था कि मुकेश टटवाल द्वारा प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र के कई सारे कॉलम में निरंक लिखा गया है, जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने काफी सारी जानकारी छुपाई है। कलेक्टर ने इस मौखिक आपत्ति को निरस्त कर दिया है। विवेक गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई मौखिक आपत्ति पर कलेक्टर सह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई सुनवाई की प्रोसिडिंग की कॉपी लेकर उनके निर्णय का अध्ययन किया जाएगा और इसके बाद यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि कलेक्टर का निर्णय सही नहीं है तब आगे अपील की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रजापति समाज ने दिया भाजपा को झटका

Mon Jun 20 , 2022
उत्तर में 25 हजार मतदाता फिर भी नहीं दिया एक भी टिकट उज्जैन,अग्निपथ। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 32 वार्डो में मजबूत स्थिति रखने वाले प्रजापत समाज ने भाजपा को झटका दे दिया है। प्रजापति समाज की सभी शाखाओं की संयुक्त ईकाई चौरासी संघ ने फैसला किया है कि इस […]

Breaking News