प्रजापति समाज ने दिया भाजपा को झटका

उत्तर में 25 हजार मतदाता फिर भी नहीं दिया एक भी टिकट

उज्जैन,अग्निपथ। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 32 वार्डो में मजबूत स्थिति रखने वाले प्रजापत समाज ने भाजपा को झटका दे दिया है। प्रजापति समाज की सभी शाखाओं की संयुक्त ईकाई चौरासी संघ ने फैसला किया है कि इस बार भाजपा के प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जाएगा। दरअसल, पूरा समाज इस बात से नाराज है कि बड़ा वोट बैंक होने के बावजूद भाजपा ने उनके समाज के प्रतिनिधियों को टिकट वितरण में नजर अंदाज कर दिया है।

प्रजापत समाज का भाजपा के प्रति लंबे वक्त से झुकाव रहा है। इसकी एक वजह चौरासी संघ के अध्यक्ष अशोक प्रजापत की भाजपा में मजबूत स्थिति भी रही है। चौरासी संघ अध्यक्ष अशोक प्रजापत को भाजपा ने माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष तक बनवाया। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 32 वार्ड है। इन वार्डो में प्रजापति समाज के लगभग 25 हजार मतदाता निवास करते है। दो दिन पहले प्रजापति चौरासी संघ की एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में चौरासी संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा के टिकट वितरण पर अपना गुस्सा जाहिर किया। भाजपा ने उज्जैन उत्तर में मजबूत स्थिति होने के बावजूद प्रजापति समाज के किसी प्रतिनिधि को पार्षद पद का उम्मीदवार नहीं बनाया है। पार्टी के इस निर्णय को समाज की उपेक्षा से जोड़कर देखा गया। चौरासी संघ की बैठक में तय किया गया कि संपूर्ण समाज भाजपा के किसी भी भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देगा। खास बात यह थी कि चौरासी संघ के अध्यक्ष और भाजपा नेता अशोक प्रजापत इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

घेरेंगे विधायक निवास
प्रजापति चौरासी संघ के सदस्य राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि 22 जून नाम वापसी का आखरी दिन है। इससे पहले यदि भाजपा के शीर्ष नेता प्रजापत समाज को उचित सम्मान नहीं देते है या समाज के व्यक्तियों को अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं करते है तो समाज के लोग मिलकर विधायक निवास का घेराव भी करेंगे।

टिकट की दौड़ में एल्डरमेन
भाजपा द्वारा पिछले कार्यकाल में एल्डरमेन बनाए गए दुलीचंद प्रजापत इस बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए थे। 5 साल तक एल्डरमेन रहे दुलीचंद प्रजापत इस बार फिर से वार्ड नंबर 46 से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने इस वार्ड से कैलाश प्रजापत को उम्मीदवार बना दिया। दुलीचंद प्रजापत का कहना है कि कैलाश प्रजापत को तो वार्ड में कोई पहचानता तक नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रात 8.30 बजे स्वीकार हुआ रम्मू दुबे का नामांकन

Mon Jun 20 , 2022
कांग्रेस के एक प्रत्याशी सहित कुल 22 आवेदन निरस्त हुए उज्जैन, अग्निपथ। नगरीय निकाय चुनाव में सोमवार को पूरे दिन कलेक्टर सह जिला निर्वाचन कार्यालय में पार्षद और महापौर पद के प्रत्याशियों के नामांकन की जांच की गई। जांच के लिए निर्धारित समय शाम 5 बजे तक ही था लेकिन […]

Breaking News