इंदौर की युवती से शिप्रा रेसीडेंसी में दुष्कर्म, व्यापारी हिरासत में

सूरत के व्यवसायी से मिलाने के बहाना बुलाया था पीडि़ता को

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर की युवती से एक व्यापारी ने शिप्रा रेसिडेंसी में दुष्कर्म किया है। आरोपी उसे सूरत के व्यवसायी से मिलाने के बहाने लाया था। नीलगंगा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत मेें ले लिया।

इंदौर स्थित नंदानगर निवासी 22 वर्षीय युवती कपड़े का धंधा करती है। वह जूनी इंदौर में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी नरेश बालेचा (42) से माल खरीदती थी। पर्वो को देखते हुए उसने लेडिज आइटम खरीदने का कहा तो बालेचा सूरत के व्यापारी दोस्त से मिलाने के बहाने शनिवार शाम माधव क्लब रोड स्थित शिप्रा रेसिडेंसी बुलाया। यहां युवती के अकेली होने का फायदा उठाकर बालेचा ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता जैसे तैसे उसके चुगंल से निकली और मॉ को बुलाकर थाने पहुंची। घटना सामने आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर बालेचा को हिरासत में ले लिया।

पीडि़ता बेटी की उम्र की

आरोपी ने टीआई तरुण कुरील के सामने कबूला कि उसकी बेटी 23 साल की है। पीडि़ता द्वारा थोक में माल खरीदने की डिमांड रखने पर उसने सुरत के व्यापारी दोस्त से मिलाने का झांसा दिया। शनिवार को बताया कि उसका दोस्त परिवार के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचा है। भरौसे में युवती आई तो बालेचा ने दुष्कर्म कर दिया। पुलिस बालेचा को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

इंदौर की युवती को व्यापारी ने व्यवसायी से मिलाने के बहाने बुलाकर होटल में दुष्कर्म किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रहे है।

-विनोद कुमार मीणा, सीएसपी माधवनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्हेल रोड पर कार पलटी इंदौर के युवक की मौत

Sun Jun 26 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। उन्हेल रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक अर्टिगा गाड़ी तेज रफ्तार पर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में इंदौर जिले में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। इन्हें इंदौर रैफर किया गया है। उन्हेल रोड पर […]
हादसे