उन्हेल रोड पर कार पलटी इंदौर के युवक की मौत

हादसे

उज्जैन,अग्निपथ। उन्हेल रोड पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक अर्टिगा गाड़ी तेज रफ्तार पर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में इंदौर जिले में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। इन्हें इंदौर रैफर किया गया है।

उन्हेल रोड पर यह हादसा रात करीब 1 बजे रूईगढ़ा गांव के नजदीक हुआ। इंदौर जिले में शिप्रा के पास तोड़ी गांव में रहने वाला रवि पिता घासीराम प्रजापति, उसका भाई सचिन, दोस्त दीपक व एक अन्य अर्टिगा गाड़ी से रात 11 बजे अपने गांव से राजस्थान के मंडफिया में सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने जाने का कहकर निकले थे। रात में गांव से निकलने से पहले रवि प्रजापति ने सोशल मीडिया पर तीर्थ यात्रा का स्टेटस भी अपडेट किया था।

रूईगढ़ा के नजदीक इनकी गाड़ी तेज रफ्तार पर पलटी खा गई। गाड़ी में सवार चारों युवकों को चोंटे आई थी। इन्हें पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचवाया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रवि ने दम तोड़ दिया था। उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर थी, इन्हें रात में ही इंदौर रैफर कर दिया गया। रविवार सुबह जिला अस्पताल में रवि प्रजापति के शव का पोस्टमार्टम हुआ और इसके बाद उसका शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया। परिजन रवि की पार्थिव देह को अपने साथ गांव ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजेता सरपंच के जेठ को हारी प्रत्याशी के रिश्तेदारों ने पीटा,गोली चलाई

Sun Jun 26 , 2022
पालखेड़ी में चुनाव परिणाम घोषित होते ही विवाद, पांच गिरफ्तार उज्जैन,अग्निपथ। ग्राम पालखेड़ी में शनिवार रात हडक़ंप मच गया। यहां चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेता सरपंच के जेठ पर हारी प्रत्याशी के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान कट्टे से फायरिंग भी की। मामले में पुलिस ने […]