सीए डे पर तीन वरिष्ठों का सम्मान

ca samman

स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ हुआ चार दिवसीय सीए उत्सव का समापन

उज्जैन, अग्निपथ। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया के स्थापना दिवस के 74वें वर्ष मे प्रवेश करने पर उज्जैन सीए ब्रांच द्वारा 4 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चैस, केरम, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के साथ सीए डे पर विक्रम वाटिका से उज्जैन सीए शाखा तक साइक्लोथॉन एवं मैराथन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया।

शाम को उज्जैन सीए मेंबर्स एवं उनके परिवार के लिए सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
सीए ब्रांच चेयरपर्सन सीए राशी जैन ने बताया कि हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सीए डे के अवसर पर शहर के तीन वरिष्ठ सीए सीए अनीस मर्चेंट, सीए अलोक गर्ग एवं सीए अवनीश गुप्ता का सम्मान उज्जैन ब्रांच की मैनेजिंग कमिटी सीए शरद जैन, सीए संजय अग्रवाल, सीए अकृत जैन, सीए भावेश नेरकर एवं सीए अमित आहूजा द्वारा किया गया। शनिवार को सुबह सीए मेंबर्स एवं उनके परिवार के लिए अवन्ति हॉस्पिटल मई फ्री हेल्थ चेक का आयोजन एवं शाम को सीए मेंबर्स के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसी के साथ 4 दिवसीय सीए उत्सव का समापन किया गया। सीए उत्सव मे बड़ी संख्या में शहर के सीए शामिल हुए।

गौरतलब है की भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान की स्थापना 1 जुलाई 1949 को सनदी लेखाकार अधिनियम 1949 के अंतर्गत निगमित निकाय के रूप में हुई थी। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान न केवल देश में एक प्रमुख लेखा निकाय के रूप में मान्यता हासिल की है लेकिन यह विश्व स्तर पर भी शिक्षा, व्यावसायिक विकास, उच्च लेखांकन, लेखा परीक्षा और नैतिक मानकों के रखरखाव के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। आईसीएआई सदस्यता के मामले में अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ सर्टिफाईड पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थान है। यह जानकारी ब्रांच इंचार्ज हसन चौबारावाला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मकुमारी एवं एमपीओ ने विश्व डॉक्टर्स-डे मनाया गया

Sat Jul 2 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व में डॉक्टर के महत्व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य प्रतिवर्ष विश्व डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है। मनुष्य के जीवन में एक डॉक्टर की भूमिका को बताने की आवश्यकता नहीं है। हमारी संस्कृति में डॉक्टर को भगवान को दर्ज दिया जाता है और भगवान के महत्व को दर्शाने […]
ujjain doctors day samman