नागदा-धार मार्ग पर आज से लगेगा टोल

dhar-nagda toll

कार, जीप से लेकर कृषि प्रयोजन में आने वाले वाहनों को मिली छूट

धार, अग्निपथ। धार-नागदा मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहन चालकों को सोमवार सुबह 8 बजे से टोल टैक्स देकर गुजरना होगा। इसको लेकर मप्र सडक विकास विभाग निगम द्वारा संबंधित कंपनी को दो सालों तक टोल वसूली के लिए अधिकृत कर दिया है। इसके तहत कंपनी अपना टोल लगाकर वाहनों से वसूली करेगी, इसके एवज में संबंधित कंपनी सडक़ की मरम्मत सहित रखरखाव का काम देखेंगे।

हालांकि टोल सिर्फ बड़े वाहनों से वसूला जाएगा। क्षेत्र से 25 से 30 किलोमीटर के दायरे तक आने जाने वाले वाहनों को इस टोल से छूट रहेगी। निगम के संभागीय प्रबंधक ने टोल वसूली शुरु होने की जानकारी जिला प्रशासन को भेजी है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों ने टोल केंद्र पर पहुंचकर अपनी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। कल सुबह 8 बजे से वाहनों से टोल की वसूली शुरु हो जाएगाी।

दरअसल पांच साल पहले नागदा-धार-गुजरी मार्ग का निर्माण किया गया था, इस दौरान धार से नागदा सडक़ का निर्माण एशियन डेवलपमेंट बैंक की परियोजना के तहत किया गया। अब इस मार्ग के बनने के करीब साढ़े चार साल बाद धार-नागदा मार्ग के बीच ग्राम तोरनोद पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी। इसको लेकर टोल प्लाजा बनकर तैयार हो गया है।

जिसका संचालन मेसर्स निरंजन त्रिवेदी रतलाम के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए दो वर्ष के लिए कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी के श्याम कुमार गुप्ता के अनुसार हल्के व्यावसायिक वाहनों से 35 रुपए, ट्रक से 80 रुपए व मल्टी एक्सल ट्रक से 165 रुपए का टोल वसूला जाएगा। साथ ही यात्री वाहन, कार, बस, जीप, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड से कोई वसूली नहीं की जाएगी। वहीं कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग में आने वाले ट्रैक्टर, ट्राली सहित अन्य उपकरण वालों वाहनों को विशेष छूट भी दी गई है। इससे किसानों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढेगा।

परेशान होते है इसलिए नहीं आते वाहन इधर

बता दें जब से नागदा गुजरी मार्ग बना है कुछ समय इस रोड पर भारी वाहन आए। धार शहर के अंदर से यह होकर यह रोड जाता है जिसके कारण दुर्घटना होने से बायपास होते हुए नागदा गुजरी मार्ग पर किसे डायवर्ट किया था। मगर वाहन चालकों को परेशानी एव पुलिस की कार्रवाई के डर से इस रोड पर बड़े वाहन ने आना बंद कर दिया। वहीं मानपुर-लेबड़ होते हुए नागदा होते हुए निकल जाते हैं।

जब से यह रोड बना है जब से भारी वाहन इस रोड पर ज्यादा समय नहीं निकले। वहीं नियम अनुसार रोड पर भारी वाहन बंद नहीं कर सकते मगर अधिकांश वाहन चालकों को यही पता है कि इस रोड पर भारी वाहन नहीं जा सकते इसके कारण बड़े वाहन चालक इस ओर नहीं आते हैं। अगर जिम्मेदार चाहे तो इस रोड पर बड़े वाहनों का आना जाना फिर से शुरू हो सकता है।

टोल के साथ मरम्मत भी जरूरी

करोड़ों की लागत से बने नागदा-गुजरी मार्ग बना है। जब से इस मार्ग में सही से मरम्मत नहीं हो सकी। वहीं बता दें कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण इस मार्ग में कहीं जगह दरारें चल गई हैं। वह रोड पर संकेत बोर्ड भी नहीं है। कई गांव में नालियां अपूर्ण है इस और जिम्मेदार अधिकारी व जिम्मेदारी ठेकेदार के द्वारा समय पर ध्यान नहीं दिया। जिसकी खामियाजा आज राहगीर भुगत रहे हैं। अगर समय रहते हो ठेकेदार अब भी चाहे तो रोड पर मरम्मत व अन्य कार्य करवा सकता है जिसे राहगीरों को परेशान नही होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्माणाधीन ब्रिज के पिलर से टकराकर कार हुई चकनाचुर

Sun Jul 17 , 2022
हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल इन्दौर रैफर देवास, अग्निपथ। दोस्त का जन्मदिन मनाकर शनिवार देर रात को कार से आ रहे दो युवक इंदौर रोड विकास नगर से आगे फ्लायओवर ब्रिज के पिलर से टकरा गए। हादसा इतना गंभीर था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त […]
हादसे