महाकाल मंदिर प्रांगण में वेल्डिंग गैस सिलेंडर में लगी आग (देखें वीडियो)

2

ओंकारेश्वर मंदिर के पास की घटना, अस्थाई पुल के लिए की जा रही थी वेल्डिंग

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को रात्रि 10 बजे के लगभग आग लग गई। जिससे हड़कंप की स्थिति बन गई। लेकिन समय रहते ओमकारेश्वर मंदिर के सेवकों और सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर और पानी से आग को बुझाया।

श्री महाकालेश्वर में इन दिनों नाग पंचमी के दिन लगने वाला अस्थाई पुल का निर्माण किया जा रहा है। गुरुवार की रात्रि 10 बजे के लगभग गैस वेल्डिंग करने के दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इस दौरान ओंकारेश्वर मंदिर से थोड़ी दूर पर पड़े हुए गत्ते के पेपर और प्लास्टिक बोतल जल गए। आग लगने की सूचना पाते ही ओंकारेश्वर मंदिर के सेवक और मंदिर के सुरक्षाकर्मी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया। रात्रि में हुई अचानक आगजनी की घटना से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई थी। महाकालेश्वर मंदिर का मामला होने के कारण सोशल मीडिया पर समाचार वायरल होने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीतल की समझ सोने की अंगूठी फेंक दी, चार दिन बाद नाली में मिली

Fri Jul 22 , 2022
टीका लगाने वाले युवक को मिली थी अंगूठी, पुलिस ने खोजकर लौटाई उज्जैन,अग्निपथ। एक दर्शनार्थी की चार दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के पास सोने की अंगूठी गुम गई थी। अगूंठी दर्शनार्थियों को टीका लगाने वाले को मिली तो उसने पीतल समझ नाली में फैंक दी। शिकायत पर महाकाल पुलिस ने […]