पीतल की समझ सोने की अंगूठी फेंक दी, चार दिन बाद नाली में मिली

टीका लगाने वाले युवक को मिली थी अंगूठी, पुलिस ने खोजकर लौटाई

उज्जैन,अग्निपथ। एक दर्शनार्थी की चार दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के पास सोने की अंगूठी गुम गई थी। अगूंठी दर्शनार्थियों को टीका लगाने वाले को मिली तो उसने पीतल समझ नाली में फैंक दी। शिकायत पर महाकाल पुलिस ने खोजबीन के बाद अंगूठी ढूंढ निकाली।

महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि मालीपुरा निवासी रजत माली महाकालेश्वर मंदिर का नियमित दर्शनार्थी है। 18 जुलाई को दर्शन कर लौटने के दौरान उसकी हीरा जडि़त सोने की अंगूठी गुम हो गई। रजत की शिकायत पर एसआई बल्लू मंडलोई और एएसआई संतोष सिंह ने क्षेत्र के सीसी टीवी फुटेज खंगाले।

एक कैमरे में दर्शनार्थियों को टीका लगाने वाला युवक अंगूठी उठाते दिखा। पूछताछ करने पर उसने कबूला कि अंगूठी पीतल की होने पर मंदिर के पास नाली में फैंक दी। इस पर बुधवार शाम पुलिस ने नाली में तलाश करवाई तो अंगूठी मिल गई। रजत ने कहा कि पांच ग्राम सोने की थाईलेंड का हीरा जडि़त अगूंठी चालीस हजार रुपए की है। अंगूठी खोज कर लौटाने पर उसने पुलिस की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर: आग लगने की घटना से लिया सबक, फायर एक्सटिंग्विशर लगाए

Fri Jul 22 , 2022
ओंकारेश्वर मंदिर के पास गत्ते, प्लास्टिक की बोतलों को लग गई थी आग उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार की रात ओंकारेश्वर मंदिर के पास पड़े हुए रॉ मटेरियल में आग लग गई थी। हालांकि समय रहते इसको बुझा लिया गया था। शुक्रवार को मंदिर परिसर में […]
महाशिवरात्रि पर महाकाल