एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे बदमाश

6 को भेजा जेल, चाकू-टामी बरामद

उज्जैन, अग्निपथ। बड़ी वारदात से पहले एक बार फिर पुलिस ने बदमाशों को गिर तार किया है। जिनके पास से चाकू, टामी बरामद की गई है। बदमाश एटीएम लूटने की योजना बना रहे थे।

चिमनगंज थाना पुलिस को शुक्रवार-शनिवार रात 1.45 बजे मुखबीर से सूचना मिली थी कि बीमा अस्पताल के कुछ बदमाश शराबखोरी कर रहे है। जिनके पास हथियार है। टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बदमाशों को दबोचने के लिये रात्रि गश्त कर रही 2 टीमों को बीमा अस्पताल के आसपास तलाश करने के लिये भेजा। अंधेरे में शराब पी रहे 5-6 युवक दिखाई दिये तो घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर 2 के पास चाकू, एक के पास टामी बरामद हो गई। बदमाशों के पास लोहे की रॉड भी थी। पुलिस सभी को पूछताछ के लिये थाने लेकर आई। जहां उनके नाम शादाब अंसारी, लोकेश उर्फ नमो दायमा, गगन यादव निवासी मंगलनगर, मोह मद अशफाक निवासी तकिया मस्जिद और गोविंद पिता तुलसीराम मालवीय और लक्ष्मण मालवीय ग्राम मेलानिया राघवी होना सामने आये।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह अरविंदनगर में बना बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम तोडऩे की वारदात को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने वारदात की योजना का पता चलते ही मामले में सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाजापुर के बदमाशों ने चुराई थी जेसीबी, एक रिमांड पर, दो की गिरफ्तारी के प्रयास

Sat Jul 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। 5 दिन पहले चोरी हुई जेसीबी शाजापुर से बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। चोरी में शामिल 2 आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पंवासा थाना […]