शाजापुर के बदमाशों ने चुराई थी जेसीबी, एक रिमांड पर, दो की गिरफ्तारी के प्रयास

उज्जैन, अग्निपथ। 5 दिन पहले चोरी हुई जेसीबी शाजापुर से बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। चोरी में शामिल 2 आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

पंवासा थाना प्रभारी गजेन्द्र पचोरिया ने बताया कि 16 जुलाई की रात प्रवाह पेट्रोल पंप के सामने से 16 लाख कीमत की जेसीबी क्रमांक एमपी 42 डीए 0498 चोरी हो गई थी। चालक मोहम्मद सद्दाम हुसैन निवासी पंवासा की शिकायत पर मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगाले गये तो जेसीबी चोरी होने का पूरा घटनाक्रम कैद दिखाई दिया। बदमाश बाइक से चोरी करने आये थे। जिनका नम्बर सामने आते ही पुलिस की एक टीम शाजापुर के मोहन बड़ोदिया स्थित ग्राम हरियाणी भेजी गई।

जहां से बाइक मालिक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी की जेसीबी उसके पास है, जिसे बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है। चोरी गांव में रहने वाले रामेश्वर और अर्जुन ने की है, जो बाइक लेकर उज्जैन गये थे। पुलिस ने हिरासत में आये वीरेन्द्र नरवरिया को गिर तार कर जेसीबी बरामद कर ली। शनिवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर 2 साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उज्जैन से शाजापुर तक देखे कैमरे

थाना प्रभारी पचोरिया के अनुसार वारदात स्थल से जेसीबी मक्सीरोड की ओर जाते दिखाई दी थी। जिसके चलते मार्ग पर लगे कैमरे खंगाले गये। पुलिस मक्सी, माकडोन और शाजापुर तक पहुंची। जिसके बाद बाइक का नम्बर सामने आ गया था। जेसीबी बरामद करने और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में एएसआई सुरेशकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक नीरज पटेल, नितिन चौहान, आरक्षक वीरेन्द्रसिंह, सुनील भदौरिया, भानूप्रतापसिंह और सैनिक जितेन्द्र थावलिया की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल में तंबाकू पहुंचाते पकड़ाया आरक्षक सस्पेंड

Sat Jul 23 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय जेल में बंदियों को तम्बाकू उपलब्ध करने वाले आरक्षक को जेल अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। उसके पास से लगभग 2 किलो तंबाकू की पुडिय़ा बरामद हुई थी। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ अधीक्षक उषाराजे शुक्रवार देर रात परिजनों के साथ देवदर्शन पर निकली थी, लौटते समय जेल […]
bhairavgarh jail ujjain