स्मार्ट सिटी इंजीनियर के फ्लैट में लाखों की चोरी

Tala toda

उज्जैन, अग्निपथ। सुभाष नगर के एक फ्लैट में रविवार की दोपहर चोरी की वारदात हो गई है। चोर इस फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला तोडक़र भीतर घुसे और यहां रखे गहने व नगद सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। दिन दहाड़े हुई वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

चोरी की यह घटना स्मार्ट सिटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ भूपेंद्र पिता गिरीश वर्मा के फ्लैट में हुई है। मूल रूप से सुवासरा जिला मंदसौर के निवासी भूपेंद्र वर्मा के दादा सुवासरा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रहे है। सुभाष नगर की एक मल्टी में किराए के फ्लैट में रहने वाले भूपेंद्र वर्मा दोपहर 2 बजे फ्लैट पर ताला लगाकर बाजार गए थे। शाम 4 बजे जब वे वापस लौटे तो ताला टूटा मिला।

भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। इंजीनियर भूपेंद्र वर्मा की सूचना के बाद नीलगंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चोरी का सुराग तलाशना आरंभ किया। भूपेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया है कि अलमारी में रखे करीब 3 लाख रूपए कीमत के आभूषण व करीब एक लाख रूपए नगद व अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। नीलगंगा पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर से कावड़ लेकर उज्जैन आया हरियाणा का युवक डूबा

Sun Jul 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। गऊघाट पर रविवार की दोपहर हरियाणा के युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। यह युवक इंदौर से कावड़ लेकर उज्जैन पहुंचा था और यहां से उसे अपने ग्रुप के साथ कावड़ लेकर औंकारेश्वर जाने वाले था। श्रावण मास के दौरान हर रोज सैकड़ों […]