इंदौर से कावड़ लेकर उज्जैन आया हरियाणा का युवक डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। गऊघाट पर रविवार की दोपहर हरियाणा के युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। यह युवक इंदौर से कावड़ लेकर उज्जैन पहुंचा था और यहां से उसे अपने ग्रुप के साथ कावड़ लेकर औंकारेश्वर जाने वाले था।

श्रावण मास के दौरान हर रोज सैकड़ों कावड़ यात्री भी उज्जैन पहुंच रहे है। रविवार की दोपहर इंदौर से कावड़ लेकर उज्जैन आए हरियाणा के भिवानी जिले के अंतर्गत नरसिंहवास में रहने वाले राहुल पिता राजकुमार शर्मा उम्र 24 वर्ष की गऊघाट पर शिप्रा नदी के गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। राहुल विजयनगर में अपने मामा संजय शर्मा के साथ रहकर ट्रांसपोर्ट पर काम करता था।

रविवार सुबह परिवार के लगभग 20 सदस्य इंदौर से 7.30 बजे उज्जैन पहुंचे और जंतर-मंतर स्थित गऊ घाट पर रुके। यहां घाट पर नहाने के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिवार के सदस्यों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी, इसके बाद होमगार्ड की तैराक टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद राहुल का शव पानी से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार परिवार उज्जैन दर्शन करने के बाद कावड़ लेकर औंकारेश्वर जाने वाला था लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

नीलगंगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को परिवार के सदस्य राहुल का शव लेकर इंदौर चले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सडक़ दुर्घटना में घायल हुए दो लोग

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर रोड के पास मधुवन होटल के नजदीक शनिवार देर रात एक हादसा हो गया। जिसमें दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इंदौर रोड स्थित गांव मेंडिया काकड़ निवासी जितेंद्र पिता बाबूलाल प्रजापति और उसका मौसेरा भाई रवि पिता मोहनलाल निवासी चांदमारी दुर्घटना में घायल हुए हैं। ये दोनों मजदूरी करते हैं और शनिवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे। रास्तें में बारिश के कारण बाइक स्लिप होने से अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खड़ी कार से इनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में जितेंद्र और रवि को हाथ-सिर और पैर में गंभीर चोंटे आई हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पान की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun Jul 24 , 2022
दुकान संचालक ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर लगाए आरोप उज्जैन, अग्निपथ। देवासरोड पर आश्रय होटल के ठीक सामने की एक पान की दुकान में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आगजनी की घटना हो गई। आगजनी की इस घटना में 5 से 6 लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। दुकान […]
आग