नई परिषद की शपथ में शामिल होंगे सीएम

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम की नई परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। यह समारोह अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में संभवत: श्रावण के तीसरे सोमवार यानि 1 अगस्त या श्रावण के आखिरी सोमवार 7 अगस्त को हो सकता है। खास बात यह है कि 7 साल पहले महापौर मीना जोनवाल और उनकी टीम ने भी 7 अगस्त के दिन ही शपथ ली थी।

मंगलवार को निर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल, स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री को नई परिषद के शपथ विधि समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति भी दे दी है, फिलहाल कार्यक्रम की तारीख तय नहीं है।

श्रावण के दिनों में अमूमन हर साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी न किसी सोमवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आते रहे है, यहीं वजह है कि नई परिषद का शपथ विधि समारोह भी सोमवार को ही आयोजित करने की संभावना है।

पेट्रोल पंप शुभारंभ की तैयारियां जोरो पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों नई परिषद के शपथ विधि समारोह के दिन ही नगर निगम के पेट्रोल पंप के लोकार्पण की भी तैयारी है। ननि आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पेट्रोल पंप शुरू करने से जुड़े सभी कार्यो को जल्द पूरा करने को कहा है। नई परिषद के साथ ही नगर निगम का पेट्रोल पंप भी प्रचलन में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई परिषद से पहले आयुक्त ने की अधिकारियों की जमावट

Tue Jul 26 , 2022
अपर आयुक्त, उपायुक्त और इंजीनियरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन उज्जैन, अग्निपथ। नई निर्वाचित परिषद के कार्यभार ग्रहण करने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। नई परिषद के आगमन से पहले ननि आयुक्त अंशुल गुप्ता ने अपर आयुक्त से लेकर उपयंत्री तक की कई सारी पोस्टिंग […]
नगर निगम