नई परिषद से पहले आयुक्त ने की अधिकारियों की जमावट

नगर निगम

अपर आयुक्त, उपायुक्त और इंजीनियरों के बीच नए सिरे से कार्यविभाजन

उज्जैन, अग्निपथ। नई निर्वाचित परिषद के कार्यभार ग्रहण करने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। नई परिषद के आगमन से पहले ननि आयुक्त अंशुल गुप्ता ने अपर आयुक्त से लेकर उपयंत्री तक की कई सारी पोस्टिंग में बदलाव किया है। मंगलवार को आयुक्त द्वारा जारी आदेश में तीन अपर आयुक्त, 6 उपायुक्त व सहायक आयुक्त सहित 11 इंजीनियर्स के प्रभारों के नए सिरे से प्रभार सौंपा गया है।

किनके पास रहेगा कौन का विभाग

अपर आयुक्त

 

  1. आशीष पाठक- निगम सचिव, विधि, स्वच्छ भारत मिशन, उद्यान, प्रकाश, पीएचई, राजस्व एवं अन्यकर, डीसीआर सेल, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ, फायर ब्रिगेड, शहरी आजीविका मिशन, रिकार्ड, आईटी सेल, प्रधानमंत्री आवास, सिंहस्थ सेल प्रकोष्ठ, सिटी बस सीईओ, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन और जोन क्रमांक 1,2 व 3 के प्रभारी।
  2. आदित्य नागर- लेखा, पेंशन, सामान्य प्रशासन, स्थापना, स्वास्थ्य, जनसंपर्क, स्टोर, संपत्तिकर, शिल्पज्ञ, कपिला गौशाला, जोन क्रमांक 4,5 और 6, वर्कशॉप व निगम गैराज, निविदा समिति अध्यक्ष, सूचना का अधिकार अपीलिय अधिकारी।
  3. राधेश्याम मंडलोई- जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, निर्वाचन, जनगणना, श्रमिक सेल, जनसुनवाई, कंट्रोल रूम, सीएम हेल्पलाईन, रैन बसेरा।

उपायुक्त/सहायक आयुक्त

  1. संजेश गुप्ता- शिल्पज्ञ जोन 3, वर्कशॉप, स्वास्थ्य, उद्यान, बायोमिथिनेशन, गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउंड, एमआर-5 ट्रांसफर स्टेशन, श्वान घर, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध।
  2. चंद्रशेखर निगम- संपत्तिकर, जलकर वसूली, ट्रेड लाइसेंस, शिल्पज्ञ जोन 1, साहूकारी लाइसेंस।
  3. तेजकरण गुनावदिया- निर्वाचन, निगम सचिव कार्यालय, परिषद, एमआईसी से संबंधित समस्त कार्य, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, जनसुनवाई।
  4. पूजा गोयल- स्थापना, शिल्पज्ञ जोन 6, आईटी सेल, ई-नगर पालिका, सामान्य प्रशासन, कंट्रोल रूम, विक्रम टीला, आनंद भवन, सीएम हेल्पलाईन।
  5. नीता जैन- स्टोर, पुस्तकालय, राजस्व एवं अन्यकर, रैन बसेरा, जनसंपर्क, पीएचई के सिविल व अन्य कार्य, विधि विभाग, लोक सूचना अधिकारी, नगरीय गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ, कपिला गौशाला, स्वाथ्य, सीएंडडी वेस्ट प्लांट।
  6. कीर्ति चौहान- जोन क्रमांक 5, लोक सेवा गांरटी, श्रमिक सेल, फायर ब्रिगेड, एनयूएलएम।

इंजीनियर्स

  1. जी.के.कंठिल, अधीक्षण यंत्री- प्रभारी कॉलोनी सेल, नोडल अधिकारी डीसीआर सेल।
  2. अनिल जैन, कार्यपालन यंत्री- उद्यान, अमृत सरोवर, वर्षाजल संरक्षण।
  3. साहिल मैदावाला- भवन अधिकारी जोन 2, पीएचई में प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजीव शुक्ला के अधीन।
  4. सुनील जैन, उपयंत्री- जोनल अधिकारी जोन 1, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, विक्रम टीला, आनंद विभाग।
  5. राजकुमार राठौर, उपयंत्री- प्रधानमंत्री आवास एएचपी, बीएलसी, जोनल अधिकारी जोन 2।
  6. हर्ष जैन, उपयंत्री- जोन क्रमांक 3 व 5 के भवन अधिकारी का प्रभार।
  7. गायत्रीप्रसाद डेहरिया, उपयंत्री- प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जोन क्रमांक 5।
  8. विजय गोयल, उपयंत्री- वर्कशॉप व निगम गैराज में प्रभारी सहायक यंत्री।
  9. निर्झर शुक्ला, उपयंत्री- प्रधानमंत्री आवास योजना एएसपी, आईएसडब्ल्यूएम, स्थापना में आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित कार्य।
  10. आदित्य शर्मा, उपयंत्री- पीएचई में प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजीव शुक्ला के अधीन।
  11. श्याम सुंदर शर्मा, उपयंत्री- प्रधानमंत्री आवास योजना बीएलसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल की दूसरी सवारी में हुई चेन चोरी की वारदातें

Tue Jul 26 , 2022
पर्स-मोबाइल 20 से अधिक मामले पहुंचे थाने उज्जैन, अग्निपथ। बाबा महाकाल की दूसरी सवारी में भी श्रद्धालुओं के साथ वारदातों का सिलसिला नहीं थमा। 3 महिलाओं के गले से चेन चोरी कर ली गई। 20 से अधिक मोबाइल-पर्स चोरी होने के मामले में भी महाकाल थाने पहुंचे हैं। मंदिर से […]