दुष्कर्मी को 10 साल की सजा

उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को न्यायालय गुरुवार को फैसला सुनाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। उपसंचालक (अभियोजन) डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि 2 मई 2021 को नागदा में रहने वाले परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बालिका को तलाश करते हुए महिदपुर निवासी लखन पिता तुलसीराम के कब्जे से दस्तयाब किया।

बालिका ने बयान में बताया कि लखन उसे डरा-धमका कर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था और गलत काम किया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(1), 366 भादवि एवं 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया।

गुरुवार को सुनवाई पूरी होने पर अपर सत्र न्यायाधीश वन्दना राज पाण्डेय ने आरोपी को अपहरण और दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

चोरी की नीयत से घूमते पकड़ाए 5 बदमाश

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल पुलिस ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के साथ चोरी की नीयत से घूम रहे पांच बदमाशों को पकडा है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

श्रावण मास में महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ हो रही वारदातों को देखते हुए पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में नृसिंहघाट ब्रिज के नीचे से पांच बदमाशों साहिल पिता दिनेश निवासी केसरबाग कालोनी पंवासा, अमन पिता जगन्नाथ पंवार वर्मा जी का कुआं, गोपाल पिता बाबूराव मराठा हरसिद्धी चौराह फुटपाथ, सुरेन्द्र पिता जानकी रावत गौंडबस्ती और सिद्धार्थ पिता शिवकुमार सिसौदिया निवासी तिलकेश्वर कालोनी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि उनका मकसद चोरी करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चंद मिनिट में एक्टिवा चुराकर ले गया बदमाश

Thu Aug 4 , 2022
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात उज्जैन, अग्निपथ। शहर के सबसे व्यस्तम चौराहा चामुंडा माता मंदिर के सामने गुरुवार सुबह चंद मिनिट में एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। कैमरे में कैद हुई वारदात के बाद पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। छोटा सराफा में कुर्ते-पजामे की […]