चंद मिनिट में एक्टिवा चुराकर ले गया बदमाश

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। शहर के सबसे व्यस्तम चौराहा चामुंडा माता मंदिर के सामने गुरुवार सुबह चंद मिनिट में एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। कैमरे में कैद हुई वारदात के बाद पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

छोटा सराफा में कुर्ते-पजामे की दुकान संचालित करने वाले सोम प्रकाश खंडेलवाल चामुंडा माता मंदिर के नियमित दर्शनार्थी है। सुबह पौने 8 बजे के लगभग दर्शन के लिये मंदिर पहुंचे थे। उन्होने अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 डीएक्स 7772 खड़ी की और मंदिर में चले गये। कुछ मिनिट बाद लौटे तो एक्टिवा गायब थी। आसपास तलाशने पर नहीं मिली। मामले की शिकायत कोतवाली थाने पहुंचकर की गई।

पुलिस ने शहर का सबसे व्यस्तम चौराहा होने पर वहां लगे स्मार्ट सिटी के कैमरे खंगाले तो पूरी वारदात कैद दिखाई दी, जिसमें सोमप्रकाश एक्टिवा खड़ी करते दिखाई दे रहे, चंद कदम की दूरी पर एक युवक मोबाइल पर बात करता दिख रहा है। जैसे ही सोमप्रकाश मंदिर में जाते है, मोबाइल पर बात करता युवक उनकी एक्टिवा पर आकर बैठता है और लेकर भाग निकलता है। बताया जा रहा है कि एक्टिवा में चाबी लगी हुई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश शुरु की है।

शहर में सक्रिय वाहन चोर

शहर में वाहन चोर की सक्रियता बनी हुई है। पलक झपकते ही वाहन चोरी कर रहे है। दो दिन पहले तीन बदमाशों ने जीवाजीगंज थाने के सामने खड़ी बाइक को चंद मिनिट में चोरी कर लिया था। जिसके फुटेज भी सामने आये थे। उससे पहले चिमनगंज थाना क्षेत्र में भी कुछ घंटो में तीन बाइक चोरी की गई थी। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से 2 से 3 दिन में बाइक चोरी होना सामने आ रहा है। प्रतिदिन बाइक चोरी की 4 से 5 शिकायत थाने पहुंच रही है। पुलिस मामलों में फुटेज मिलने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा पा रही है।

मुल्लापुरा से चोरी हुआ हाईवा

उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस नेता का 10 पहियों का हाईवा ट्रक बडऩगर मार्ग से चोरी हो गया। महाकाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये है।

महानंदानगर में रहने वाले कांग्रेस नेता देवव्रत यादव के चालक ने 10 पहियों का हाईवा ट्रक बुधवार को मल्लापुरा क्षेत्र में खड़ा किया था। शाम को ट्रक गायब हो गया। आसपास तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मामले की शिकातय महाकाल थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई। पुलिस ने कांग्रेस नेता के पुत्र अर्पित यादव की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्जकर बडऩगर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरु किये है। बताया जा रहा है कि फुटेज से सुराग मिला है। बदमाशों की पहचान और ट्रक की तलाश की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पर चढ़ा सीमेंट से भरा ट्रक मौत, हादसे में 2 बाइक सवार घायल

Thu Aug 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नागदा-इंदौर बायपास मार्ग पर गुरुवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रक ग्रामीण पर चढ़ गया। हादसे में पहियों के नीचे दबने से ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। चालक रफ्तार नियंत्रित नहीं कर पाया और बाइक सवार 2 युवको को भी टक्कर मार दी। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के […]
हादसे