मंगलसूत्र-पर्स छीनने वाली पति की प्रेमिका हिरासत में

5 अगस्त को हुई थी घटना, पूछताछ जारी

उज्जैन, अग्निपथ। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला से मंगलसूत्र और पर्स छीनने वाली पति की प्रेमिका और उसके देवर को शनिवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि अभिलाषा कालोनी में रहने वाली किरण पति विकास यादव ने 25 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। 15 अगस्त को भाई के साथ मनीष ने उसे मेडिकल कॉलेज के समीप छोड़ा। वह पैदल मेडिकल कॉलेज की ओर जा रही थी, उसी दौरान पति की प्रेमिका शिवानी परमार और उसका देवर मुकेश परमार ने उसे रोका और मंगलसूत्र और पर्स छुड़ाकर चले गये। पर्स में 16 हजार और मोबाइल रखा था।

शिवानी का पति से प्रेम प्रसंग होने पर उससे कुछ माह पहले विवाद हुआ था। घटना के बाद वह शिवानी के घर नानाखेड़ा मंगलसूत्र मांगने पहुंची, लेकिन उसने नहीं लौटाया। किरण की शिकायत पर मामले में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर शिवानी और उसके देवर की तलाश शुरु की गई। शनिवार शाम दोनों हिरासत में आ गये। पूछताछ कर छीना गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

पति की दर्ज कराई थी शिकायत

बताया जा रहा है कि किरण का कुछ दिन पहले पति विकास यादव से विवाद हुआ था। जिसके चलते उसने पति की शिकायत नागझिरी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने विकास को पकड़ा था, जहां से उसकी मां जमानत पर रिहा कराकर ले गई थी। चिमनगंज पुलिस के अनुसार पति को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। छुड़ाया गया मंगलसूत्र और पर्स बरामद नहीं होने पर देवर-भाभी का रिमांड लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्पा सेंटर तोडफ़ोड़ मामले में छह धराए, एक की तलाश

Sun Aug 28 , 2022
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई पहचान, रंजिश में किया था हमला उज्जैन,अग्निपथ। स्पा सेंटर पर चार दिन पहले हुई तोडफ़ोड़ केस में माधवनगर पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग सहित चार और आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में एक की तलाश है। घटना रंजिश के कारण हुई थी और […]