स्पा सेंटर तोडफ़ोड़ मामले में छह धराए, एक की तलाश

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई पहचान, रंजिश में किया था हमला

उज्जैन,अग्निपथ। स्पा सेंटर पर चार दिन पहले हुई तोडफ़ोड़ केस में माधवनगर पुलिस ने शनिवार को दो नाबालिग सहित चार और आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में एक की तलाश है। घटना रंजिश के कारण हुई थी और आरोपियों की पहचान सीसी टीवी कैमरे से हुई है।
देवासरोड स्थित डिवाईन वैली में संचालित प्लेनेट स्पा सेंटर पर 23 अगस्त की रात सात अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया था। स्पा सेंटर में तोडफ़ोड़ से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया था। मामले में पुलिस ने सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर विष्णुपुरा के गोपाल को पकड़ा कर पूछताछ की। उसके साथियों के नाम पता चलने के बाद गोपाल को जेल भेजकर पुलिस ने शनिवार शाम विश्व बैंक कॉलोनी निवासी लोकेश गिरजे, ऋतिक उर्फ हर्षित परमार उसके साथी व दो नाबालिग सहित पांच को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस को अब अनमोल गुर्जर की तलाश है।
मालिक से विवाद पर हमला
घटना की वजह पहले रंगदारी व लेनदेन सामने आया था। जबकि आरोपियों से पूछताछ में पता चला पा सेंटर के मालिक मोहित भोजवानी से विवाद होने पर हमला किया गया था। हालांकि पुलिस अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विवादित स्पा सेंटर
सर्वविदित है कि डिवाईन वेली स्थित स्पा सेंटर पर पूर्व में हुई घटनाओं के कारण भी सुर्खियों में रहा है। मारपीट,लेकिन व अन्य सुविधाएं देने को लेकर भी स्पा सेंटर पर आरोप लगे है। हालांकि घटनाओं में केस नहंी होने से कार्रवाई नहीं हुई है।
इनका कहना है
स्पा सेंटर तोडफ़ोड़ मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया। पांच को ओर पकड़ा है अनमोल की तलाश है। घटना रंजिश के कारण हुई थी।
मनीष लौधा,टीआई माधवनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोट की गड्डी का लालच देकर सोने के टॉप्स ले गए ठग

Sun Aug 28 , 2022
फ्रीगंज में वृद्धा के साथ दिनदहाड़े हुई वारदात उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में शनिवार दोपहर दो ठग एक वृद्धा को शिकार बना लिया। बदमाश नोट की गड्डी का लालच देकर महिला से सोने के टाप्स ले उड़े। मामले में माधवनगर पुलिस ने बदमाशों को तलाशा, लेकिन रात तक कोई सफलता नहीं मिली। […]