देवी-देवताओं के नाम पर होटल-बैंड का संचालन करने वालों पर हो कार्रवाई

गौरक्षा न्यास, अखंड हिंदू सेना, हिंदू टायगर फोर्स ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के पास तोपखाना, लोहे का पुल, कोट मोहल्ला क्षेत्र में गौ मांस और पाड़े का मांस का विक्रय चरम सीमा पर पहुंच चुका है। काफी लंबे समय से आंदोलन के बाद भी आज तक कोई बड़ी कार्रवाई मांस विक्रेताओं खिलाफ देखने को नहीं मिली। पुरानी दुकानें तो बंद नहीं हुई 10 नई दुकान गौ मांस और बढ़ गई। इन सभी दुकानों पर कार्रवाई हेतु तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला पुलिस अधीक्षक के नाम एडिशनल एसपी को सौंपा गया।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और मध्य प्रदेश युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास संस्थापक मनीष सिंह चौहान के नेतृत्व में दिये ज्ञापन में दोहराया गया कि महाकाल मंदिर के पास लंबे अंतराल से गौ मांस और पाड़े के मास का विक्रय लगातार हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से इन दुकानों पर उचित कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही हिंदूवादी नेता सुरेंद्र यादव पर बदमाशों द्वारा मारपीट का मामला पुलिस थाना जीवाजीगंज में दर्ज नहीं किया।

मामले में एफ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर भी ज्ञापन पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही उज्जैन शहर में हिंदू देवी देवता के नाम पर वर्ग विशेष समुदाय के लोग होटल का नाम रखते हैं। श्रद्धालुओं को भ्रमित कर ज्यादा राशि वसूल रहे हैं। वहीं बैंड संचालक हिंदू भगवानों के नाम से बैंड के नाम रखते हैं और उनके ढोलक पर भगवान के नाम लिखकर डंडे से पीटते हैं इससे हिंदू भावना को ठेस पहुंचती है। इन सभी पर उचित कार्यवाही हेतु जिला पुलिस अधीक्षक के नाम पुलिस कंट्रोल रूम में ज्ञापन पत्र सौंपकर सभी बिंदुओं पर कार्रवाई करने को ज्ञापन सौंपा गया।

एडिशनल एसपी ने सभी बिंदुओं पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर अखंड हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश माली, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष रतन, प्रदेश कार्यालय मंत्री हरि माली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू यादव, प्रकाश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, सतीश सागर, नितिन गोयल, सुनील परमार, अर्जुन ठाकुर, पदम सिंह चौहान, अजय मांगुरिया, धारा सिंह चौहान, अजय, राकेश सोनगिरी, सागर माधोलिया, निलेश आनंद तिवारी, पंडित गोपाल व्यास सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बारोलिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीख मांगकर जमा पूंजी गीता भवन को सौंपी

Fri Sep 2 , 2022
बडऩगर, अग्निपथ। जीवन भर भिक्षा वृत्ति कर इकट्ठा की अपनी सारी जमा पूंजी एक वृद्धा ने गीता भवन में दान कर दी। रेल्वे स्टेशन बडऩगर पर कलाबाई नामक 68 वर्षीय महिला कई वर्षों से हरी ओम का उच्चारण कर यात्रीयों से भीक्षा मांगती हैं। यात्रियों से 1, 2, 5 के […]