सरपंच की जेब से बदमाशों ने झपटे 6 हजार रूपए

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज में शहीद पार्क के नजदीक रविवार की शाम दो बदमाशों ने 65 वर्षीय एक वृद्ध की जेब से 6 हजार रूपए झपट लिए और फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने मोटरसाइकिल से शहीद पार्क से होकर गुजर रहे वृद्ध को रोका, उन्हें कहा- आप पीछे टक्कर मारते हुए आए हो, क्या नशा बेचते हो? दोनों ने वृद्ध की मोटरसाइकिल की चाबी निकाली, जेब से रूपए निकाले और भाग निकले।

यह घटना शाम करीब 5 बजे रमेशचंद्र शर्मा निवासी सेठीनगर के साथ हुई है। रमेशचंद्र शर्मा बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी है और वर्तमान में उंडासा ग्राम पंचायत के सरपंच भी है। वे शहीद पार्क होकर अपने सेठीनगर स्थित निवास पर जा रहे थे। उनके साथ लूट करने वाले दोनों बदमाशों में से एक ने गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी।

दोनों बदमाश रमेशचंद्र शर्मा की जेब में रखे 6 हजार रुपए लूटकर ले गए है। सरपंच श्री शर्मा ने घटना की जानकारी अपने पुत्र विकास शर्मा को दी। विकास एक स्थानीय समाचार पत्र के संपादक है। वे मौके पर पहुंचे और पिता को साथ लेकर माधवनगर थाने गए। यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। माधवनगर पुलिस ने घटनास्थल की आसपास की दुकानों के कुछ सीसीटीवी फुटेज निकलवाए है, इनकी मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।

गणपति पंडाल में गाने बजाने को लेकर तीन लोगों से मारपीट

उज्जैन, अग्निपथ। पीपली नाके पर गणेश उत्सव के पंडाल में लाउड स्पीकर पर गाने बजाने को लेकर कुछ युवकों ने तीन लोगों के साथ मारपीट की है । घायलों का कहना हैं कि युवक शराब के नशे में थें । जीवाजीगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं ।

चेतन पिता राधेश्याम पंथी (24) निवासी पीपली नाका अपने दोस्त लक्की पिता रामप्रसाद चौहान के साथ गणपति पंडाल में बैठा था । पंडाल में उस वक्त लाउड स्पीकर पर गणपति के भजन बज रहें थें । इस दौरान उर्दूपुरा निवासी लालू भाटी, जितू भाटी उर्फ मामा और महावीर नगर निवासी सचिन शराब पीकर वहां पहुंच गए । तीनों युवक चेतन को लाउड स्पीकर बंद करने का कहने लगे । चेतन ने उनसे कहा की स्पीकर बंद कर रहा हूँ इतने में ही तीनों ने चेतन को अपशब्द कहना शुरू कर दिया ।

इस दौरान लालू भाटी ने पंडाल के स्टेज पर चढक़र अपनी जेब से चाकू निकाला और चेतन पर वार कर दिया और जितू ने लक्की के साथ हाथापाई शुरू कर दी । लक्की की माँ अनिता चौहान बीच बचाव करने आई तो युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया । इतने में तीनों युवकों के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और मारपीट करने लग गए ।

बीच बचाव करने वहां कुछ लोग पहुँचे तो तीनों ने जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी । शनिवार रात 9.40 पर हुई घटना में तीनों पीडि़तों को गंभीर चोटें आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई व गुजरात के भक्तों ने हरसिद्धि को लगाया 56 भोग

Sun Sep 4 , 2022
शृंगार व महाआरती कर की विश्वकल्याण की कामना उज्जैन, अग्निपथ। मुंबई व गुजरात से आए भक्तों के समूह ने उज्जैन में मां हरसिद्धि के दरबार में धार्मिक उत्सव मनाया। हरसिद्धि मंदिर के मुख्य पुजारी राजू गुरु गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां हरसिद्धि सेवा समिति गुजरात व मुंबई […]