मुंबई व गुजरात के भक्तों ने हरसिद्धि को लगाया 56 भोग

शृंगार व महाआरती कर की विश्वकल्याण की कामना

उज्जैन, अग्निपथ। मुंबई व गुजरात से आए भक्तों के समूह ने उज्जैन में मां हरसिद्धि के दरबार में धार्मिक उत्सव मनाया।
हरसिद्धि मंदिर के मुख्य पुजारी राजू गुरु गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि मां हरसिद्धि सेवा समिति गुजरात व मुंबई के तत्वावधान में उज्जैन आए भक्तों के समूह ने यहां मां के दरबार में चांदी का सिंहासन अर्पित किया।

इसके पश्चात मां का शृंगार कराकर 56 तरह के पकवानों का महाभोग लगवाया। इस अवसर पर भक्तों की ओर से महाआरती का आयोजन कर विश्वकल्याण व जनकल्याण की कामना की गई। भक्तों ने कन्या भोज व ब्रह्म भोज कराया। इस दौरान मंदिर में फूलों व रंगीन लाइटों की आकर्षक सजावट भी की गई। भक्तों में 56 भोग की प्रसादी भी बांटी गई।

आज भजन संध्या, कल करेंगे खलीफाओं का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। श्री राम भक्त मंडल अशोक नगर फ्रीगंज द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में आज 5 सितंबर को भव्य भजन संध्या रात 8 बजे आयोजित की जाएगी। आयोजक धर्मेन्द्र गोईया, आशीष आठिया, अजय बागोरिया ने बताया कि श्रीराम भक्त मंडल द्वारा गणेशोत्सव विगत 24 वर्ष से धुम धाम से मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज भजन संध्या तथा कल 6 सितंबर को झुलाझुलनी ग्यारस पर निकलने वाले फुल डोल चल समारोह के खालिफाओ का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया जायेगा। धर्मेन्द्र गोईया, आशीष आठिया, अजय बागोरिया, भुपेश प्रजापत, आशु वर्मा, दीपक आठिया, प्रेम आठिया, दीपु मालवीय आदि ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री आदेश्वर चंदाप्रभु श्रीसंघ नयापुरा में निकाली भव्य रथयात्रा

Sun Sep 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्री आदेश्वर चंदाप्रभु चारर्थुइ श्रीसंघ नयापुरा मे प्रतिवर्षानुसार जैन धर्म के वार्षिक कर्त्तव्य में से एक पर्युषण महापर्व के समापन के पश्चात भव्य रथयात्रा निकली गयी। श्री आदेश्वर चंदाप्रभुजी चारथुई ट्रस्ट मंडल के मीडिया प्रमुख प्रदीप दख ओर विकास कोठारी ने बताया की चांदी की वेदीजी पर तीर्थकर […]