प्रदेश में 10वी रैंक पाने पर सीएमओ सहित स्वच्छता मित्रों को मिला सम्मान

नगर परिषद बदनावर को स्वच्छता में मिला एक स्टार

बदनावर, अग्निपथ। नगर परिषद बदनावर के अधिकारी व कर्मचारियों व स्वच्छता मित्रों की मेहनत रंग लाई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के टॉप-10 में जगह बनाई है। जबकि राज्यों के झोन में 16 वी रेंक के साथ बदनावर का प्रदर्शन बेहतर देखने को मिला है। इस मौके पर नगर परिषद बदनावर के द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में योगदान देने वाले कर्मचारियों का सम्मान परिषद के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने देते हुए कहा की मंत्री राजवर्धनसिह दत्तीगांव, जिला कलेक्टर पंकज जैन, पूर्व प्रशासक वीरेन्द्र कटारे व नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व पत्रकारों के सहयोग से हम स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 10 वा स्थान बनाने में सफल हुए है यह प्रयास निरन्तर जारी रहेंगे।

हमने अन्य योजनाओं में भी पूरे प्रदेश में स्थान बनाया है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिह पंवार, पूर्व नप अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र सराफ, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा सहित पार्षदगण ने परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों व सफाई मित्रों को सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी, सब इंजीनियर सारँग पुराणिक, वीरेन्द्र अलावा,मुकेश पाठक,जगदीश महावि,मनमोहन राठौड, स्वच्छता प्रभारी धर्मेंद्र मकवाना, भारत ऊँटवाल, धर्मेंद्र चौहान, कमलेश पाटीदार, ओम गुजर,मुकेश मोरी, करण, अनवर ,रमजान अली, राहुल मुकाती, अनिल, सुनील, अर्पित, योगेश परमार, नरेन्द्र पंवार, डिवाइन ग्रुप के पंकज राठौड़, महिला व पुरुष स्वच्छता मित्रो सहित अन्य कर्मचारियों का शाल-श्रीफल व मालाओं से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मीना यादव, उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह पंवार पार्षद जितेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन मुकेश पाठक ने किया व आभार धर्मेंद्र मकवाना ने माना।

महात्मा गाँधीजी व शास्त्री जी को किया याद

नगर परिषद के द्वारा सर्व प्रथम ग़ांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सम्मान समारोह के साथ ही सभी अतिथियों के साथ अधिकारी, कर्मचारियों व सफाई मित्रो ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इस मौके पर कर्मचारियों ने सफाई अभियान भी चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रतलाम-झाबुआ मार्ग की हालत जर्जर

Sun Oct 2 , 2022
थांदला, अग्निपथ। अंर्तप्रातीय राजमार्ग रतलाम-झाबुआ के थांदला से खवासा वाले हिस्से की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जानलेवा गड्ढों में वाहन चलाना दूभर हो रहा है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं, सडक़ पर गड्ढों की स्थिति यह है कि दोपहिया वाहन पूरे […]