महाकाल लोक: 15 फीट ऊंचे शिवलिंग का पूजन करेंगे मोदी

नंदी द्वार पर रक्षा सूत्र से बनाया गया है शिवलिंग

उज्जैन, अग्निपथ। पीएम मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के मुख्य द्वार नंदी द्वार पर दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण करेंगे। दीप प्रज्जवल करने के लिए नंदी द्वार पर खूबसूरत करीब 15 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। मोदी इसी शिव लिंग का पूजन कर महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी मंगलवार को शाम 6 बजे नंदी द्वार पर लोकार्पण के लिए पहुंचेंगे यहां 15 फीट ऊंचे रक्षा सूत्र से बने खूबसूरत शिवलिंग को स्थापित किया गया है, जिस पर दीप प्रज्वलन कर पीएम मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ करीब 150 साधु-संत भी मौजूद रहेंगे। प्रदेशभर से आए साधु-संत से पीएम मोदी की मुलाकात भी होगी। लोकार्पण के बाद पीएम महाकाल लोक में लगी मूर्तियां म्यूरल्स की कहानी जान सकेंगे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक करेंगे। इसके बाद श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करने पहुंचेगे। यहां से सभा स्थल जाने के दौरान प्रधानमंत्री का मार्ग शिप्रा तट के समीप से होने के कारण वे शिप्रा तट पर मां शिप्रा को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करेंगे। हालांकि कौन से घाट पर यह आयोजन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। प्रारंभिक रूप से कार्यक्रम जोड़ा जा रहा है।

महाकाल लोक में इंग्लिश नाम बदलकर हिंदी किये

महाकाल लोक के लोकार्पण से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में कई परिसरों के नाम बदलकर इंग्लिश की जगह हिंदी में किए गए हैं। महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नामों को लेकर उलझी सरकार ने अब नाम बदलने का फैसला किया है। उज्जैन जन संपर्क ने एक पोस्टर के माध्यम से सुचना दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उज्जयिनी का गौरव लौटाने का हवाला देकर महाकाल लोक के इंग्लिश नामों को हिंदी में करने का जिक्र है।

कुल 8 जगहों के नाम बदले गए हैं। ये सभी नए बने महाकाल लोक का हिस्सा हैं। हालांकि, महाकाल मंदिर परिसर के किसी भी नाम के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। इससे पहले सीएम ने शिप्रा नदी के रामघाट पर एक बार शहर की होटलों के नाम इंग्लिश में होने पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नामों को हिंदी में करने के निर्देश दिए थे।

इन जगह के नाम बदले

  • विजिटर फेसेलिटी सेंटर- मानसरोवर
  • मिडवे जोन – मध्यांचल
  • कमर्शियल प्लाजा – त्रिवेणी मंडपम
  • लोटस पॉन्ड – कमला सरोवर
  • नाइट गार्डन – संध्या वाटिका
  • गजिबो प्लाजा – त्रिपथ व भैरव मंडपम
  • डेक 1 – अवंतिका
  • डेक 2 – कनक शृंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देर रात सीएम पहुंचे महाकाल लोक

Sun Oct 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाकाल लोक का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में बनाई गई सभी मूर्तियों एवं कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के अदभुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की उद्घाटन से […]

Breaking News