देर रात सीएम पहुंचे महाकाल लोक

उज्जैन, अग्निपथ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाकाल लोक का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में बनाई गई सभी मूर्तियों एवं कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक के अदभुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महाकाल लोक की उद्घाटन से पूर्व सभी को यहां की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले। उन्होंने कहा कि एक ऐसा वातावरण निर्मित हो कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के पश्चात उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को महाकाल लोक की अदभुत सुन्दरता का अनुभव हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक की छटा अलौकिक और अदभुत है। उन्होंने अवलोकन के दौरान बारिकी से महाकाल लोक की हर चीज का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इसके पूर्व महाकाल लोक आगमन के दौरान जनजातीय कलाकारों एवं संस्कृति विभाग से सम्बन्धित लोक कलाकारों ने नृत्य का प्रदर्शन किया और शिवस्तुति का गान भी हुआ।

इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, वित्त मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, विवेक जोशी, अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव संस्कृति शिवशेखर शुक्ला, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्रकुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

18 दुकानों के ताले तोडऩे वाला गिरोह का सरगना कलाली से पकड़ाया, पांच की तलाश

Sun Oct 9 , 2022
खुलासा: पारदी गिरोह ने शराब पीकर बनाई थी सब्जी मंडी में धावा बोलने की योजना उज्जैन,अग्निपथ। मक्सीरोड सब्जी मंडी में एक ही रात में डेढ़ दर्जन दुकानों के ताले तोडऩे वाले गिरोह का पुलिस को पता चल गया। मामले में पुलिस ने गैंग के सरगना को कलाली पर शराब पीते […]