झूला व्यवसायी के मकान पर चोरों का धावा

Tijori se chori

उज्जैन, अग्निपथ। परिवार के साथ शहर से बाहर गये झूला व्यवसायी के मकान पर मंगलवार-बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आभूषण और नगदी चुराकर ले गये है।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड एकता नगर में रहने वाला नवाब अली झूला व्यवसायी है। 2 दिन पहले परिवार के साथ शाजापुर गया था। मकान पर ताला लगा था। बुधवार सुबह आसपास के रहने वालों ने ताला टूटा देखा तो कुछ दूरी पर रहने वाली बेटी रुबीना को जानकारी दी। व्यवसायी की बेटी घर पहुंची तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नगदी पर हाथ साफ किया था।

सूचना मिलने पर नवाब अली उज्जैन आ गये थे। उनका कहना था कि कुछ माह बाद भाई की शादी होना है। जिसके लिये आभूषण खरीदे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

शहर में घूम रही है गैंग

पिछले 10 दिनों से शहर में चोरों की गैंग घू रही है। 2 अक्टबर से 12 अक्टूबर तक गैंग नागझिरी, नानाखेड़ा, नीलगंगा, माधवनगर और चिमनगंज थाना क्षेत्र में वारदातों को अंजाम दे चुकी है। माधवनगर में एक साथ 18 दुकानों में वारदात होना सामने आया था। 2 चोरों को गिरफ्तार किया गया लेकिन कुछ खास बरामद नहीं हो पाया था। गैंग के चार सदस्य गिरफ्त से दूर बने हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्षिप्रा नदी में डूबे कटनी-दमोह के युवक

Wed Oct 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने आए कटनी और दमोह के युवक बुधवार शाम क्षिप्रा नदी में डूब गये। आधे घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दत्त अखाड़ा घाट पर क्षिप्रा नदी में 2 युवको के डूबने की जानकारी मिली थी। […]
डूबा