क्षिप्रा नदी में डूबे कटनी-दमोह के युवक

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल दर्शन करने आए कटनी और दमोह के युवक बुधवार शाम क्षिप्रा नदी में डूब गये। आधे घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि दत्त अखाड़ा घाट पर क्षिप्रा नदी में 2 युवको के डूबने की जानकारी मिली थी। घाट पर मौजूद चौकी के जवानों ने तैराको की मदद से दोनों को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतको के साथ उनके चार दोस्त थे। जिन्होने बताया कि आर्यन चतुर्वेदी (19) दमोह और सविनय यादव (21) कटनी का रहने वाला है। सभी इंदौर में रहकर पढ़ाई और प्रायवेट जॉब करते है। बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। नहाने के लिये घाट पर पहुंचे थे। दोनों को तैरना नहीं आता था, गहरे पानी में जाने से डूब गये। पुलिस के अनुसार परिजनों को सूचना दी गई है। देर रात उज्जैन पहुंचेगें। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बरखेड़ी खालसा मिली लाश

मंगलवार-बुधवार रात भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी-खालसा क्षिप्रा नदी से एक युवक की चार दिन पुरानी लाश बरामद की गई। 24 घंटे बाद भी शिना त नहीं हो पाई थी। टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि मृतक नीली जींस और पीले रंग का टी-शर्ट पहने है। सीने पर पिंकी-मुन्ना गुदा हुआ है। शिनाख्त नहीं होने पर गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

नीलगंगा में दफनाया शव

मंगलवार सुबह सांवेररोड दो तालाब से मिली 30 वर्षीय युवक की बुधवार दोपहर तक शिनाख्त नहीं होने पर नीलगंगा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया। पहचान के लिये जिले के थानों से गुमशुदा युवको की जानकारी मांगी गई है। संभावना प्रतीत हो रही है कि मृतक बाहर का रहने वाला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल ले जाते समय कैदी पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा, महिदपुर में केस दर्ज

Wed Oct 12 , 2022
चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी नागदा पुलिस उज्जैन/महिदपुर अग्निपथ। महिदपुर उप जेल के पास बुधवार शाम एक कैदी हथकड़ी निकालकर पुलिस की गाड़ी से कूदकर भाग गया। उसे नागदा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के बाद जेल छोडऩे जा रहे थे। घटना में महिदपुर पुलिस […]