अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे, हादसे में दो की मौत

हादसे

ब्रेक फेल होने पर पीछे चल रहे ट्राले ने मारी टक्कर, खाई में गिरी पिकअप

धार, अग्निपथ। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र से गुजर रहे एबी रोड स्थित गणपति घाट पर एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्राले और पिकअप की टक्कर के कारण 20 लोग घायल हुए है। जबकि तीन लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। दरअसल ट्राले के ब्रेक फेल होने के बाद आगे चल रहे पिकअप को टक्कर मार दी। इस कारण पिकअप खाई में उतर गई। इस हादसे के कारण दो की मौत होने की खबर है, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धामनोद के स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। जहां पर घायलों का इलाज जारी है।

हादसे के लिए फुटेज जानकारी के अनुसार गणपति घाट पर ब्रेक फेल होने के कारण ट्राले ने आगे चल रही पिकअप क्रमांक एमपी-11-जी-6156 को टक्कर मार दी। इस कारण पिकअप आगे चल रही कार में टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। इस कारण पिकअप में सवार लोगों को चोट आई है। जबकि दो लोगों की मौत की भी सूचना है। हादसे के बाद घायलों को धामनोद रेफर किया गया है, जहां स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप से बगड़ी के निकट गांव बंजारी से सभी लोग महेश्वर के लिए निकले थे। महेश्वर में मां नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन करने जा रहे थे। लेकिन रास्ते में गणपति घाट पर यह हादसा हो गया। इस हादसे के कारण करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिनमें बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 से अधिक लोग सवार थे।

आए दिन होते है हादसे

गणपति घाट पर हादसा कोई नया नहीं है। धार जिले का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट गणपति घाट है। यह 5 किमी का घाट वाहनों की आवाजाही के लिए प्रदेश के सबसे खतरनाक घाट में से एक है। इसके बावजूद इसके सुधार को लेकर न तो कोई प्लान है और न ही कोई खास इंतजाम है। अक्सर घाट पर भारी वाहन ट्रक, ट्राले और कंटेनर के ब्रेक फेल होने के बाद यहां पर बड़े हादसे देखने को मिले है। रोड के खराब ग्रेडिएंट के कारण वाहनों के ब्रेक फेल होकर अनियंत्रित होते है और बड़े हादसों की वजह बनते है। अब सैकड़ों लोग इस घाट में मर चुके है। जबकि हजारों लोग ऐसे है, जो घायल हुए है।

मौत का घाट

गणपति घाट हादसों के लिए ही जाना जाता है। ग्रेडिएंट की खामियों के कारण अक्सर यहां पर हादसे होते है। दीपोत्सव पर्व पर वाहनों की आवाजाही अधिक है। ऐसे में रविवार को यह बड़ा हादसा देखने को मिला है। इस हादसे के कारण दो लोगों को जान गंवाना पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

282 करोड़ के सेंट टैरेसा कंपाउंड जमीन घोटाले का चालान तैयार

Sun Oct 23 , 2022
16500 पेजों में दर्ज हुआ घोटाला; दीपावली बाद कोर्ट में पेश करेगी पुलिस धार, अग्निपथ। जिले के सबसे बड़े जमीन घोटाले में धार पुलिस ने अब चालान पेश करने जा रही है। लेकिन इस चालान को बनाने में पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ी है। तीन माह में तैयार हुए […]