बम की तरह फटा टैंकर कंकाल बन गई युवती

अनियंत्रित होकर पलटा, 7 बच्चों समेत 22 घायल

इंदौर, अग्निपथ। खरगोन में बुधवार तडक़े पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तभी टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयावह था कि 20 साल की एक युवती का केवल कंकाल ही बचा। साथ ही वहां मौजूद 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

हादसा बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव में हुआ। यहां टैंकर टर्न पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। टैंकर झिरनिया जा रहा था। टैंकर पलटने के करीब दो घंटे बाद धमाका हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 7 बच्चे और 13 महिला-पुरुष शामिल हैं। 8 लोग गंभीर हैं, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

घटना का पता चलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर लोगों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना को लेकर बीपीसीएल के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम खंडवा से रवाना हो चुकी है। वे पूरे मामले की जांच करेंगे।

शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ

अंजनगांव के सरपंच डॉ. उमराव ने बताया, जब लोग टैंकर को देखने पहुंचे थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण तेज ब्लास्ट हुआ। यहां मौजूद 20 साल की रंगूबाई पिता गोरेलाल की मौत हो गई। आग में युवती जलकर खाक हो गई। आग के बुझने के बाद युवती का कंकाल नजर आया।

हादसे में यह हुए घायल, इनमें 8 बच्चे

राहुल पिता कन्हैया (19), नत्थू पिता नानसिंह (15), संजय पिता शोभाराम (10), राहुल पिता गोरेलाल (14), बादल पिता भावसिंह (12), सितरन पिता प्रकाश (10), लक्ष्मी पता गोरेलाल (15), सपना पिता गोरेलाल (16), कला पति कालू (30), सुरमा बाई पति प्रकाश (40), मीरा बाई पति बबलू (28), मानसिंह पिता भारसिंह (20), कन्हैया पिता तेरसिंह (30), अनिल पिता नत्थू (25), हीरालाल पिता सरदार (20), मालू पिता बेरसिंह (35), रामसिंह पिता नानसिंह (32), गोरेलाल पिता रुकेडिया (45), रमेश पिता सुभान (32), जगदीश पिता गोरेलाल (23)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौने दो लाख की शराब और अन्य सामग्री जब्त

Wed Oct 26 , 2022
आरोपी को किया गया गिरफ्तार, वाहन भी जब्त इंदौर, अग्निपथ। जिले में शराब तथा अन्य मादक पदार्थों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने वालों तथा अवैध परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम त्यौहारों के दौरान भी जारी […]

Breaking News