पूर्व मंत्री की पत्नी पर महिला से मारपीट का केस दर्ज

खाना बनाने की बात पर अपशब्द व मारपीट का आरोप

धार, अग्निपथ। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार में वन मंत्री रहे गंधवानी विधायक उमंग सिंघार हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विवादो से इनका पुराना नाता रहा है। मंत्री रहते भी यह अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में बने रहते थे। एक बार फिर से इनका नाम सुर्खियों में है। इस बार पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के धार स्थित आवास पर खाना बनाने वाली महिला ने सिंघार की पत्नी पिंकी सिंघार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस से की गई शिकायत में महिला गायत्री भूरिया ने बताया की पिंकी सिंघार ने खाना बनाने की बात पर मुझे अपशब्द कहे और मेरे साथ मारपीट भी की उक्त महिला उमंग सिंघार के धार निवास पर खाना बनाने का कार्य करती है।

पूर्व में भी उमंग सिंघार के भोपाल में स्थित आवास पर उनकी महिला मित्र सोनिया भारद्वाज ने फांसी लगा ली थी जिस के बाद पुलिस ने सोनिया भारद्धाज को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रकरण दर्ज किया था जिसके बाद पूर्व मंत्री सुर्खियों में आगाए थे।
पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार धार जिले की गंधवानी विधानसभा से विधायक है।

महिला की शिकायत पर नौगांव पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ मारपीट की 294, 323, 506 भादवी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि विधायक के समर्थकों ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला ने कल देर रात करीब 1.30 बजे केस दर्ज किया है। पूर्व मंत्री की पत्नी होने के चलते मामला अब हाई प्रोफाइल हो चुका है। वही पूर्व मंत्री एक बार फिर मामले को लेकर सुर्खियों में है।

नौगांव थाने से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक सिंघार का घर धार के आदर्श रोड पर पुराने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे बना हुआ हैं। यहां महिला गायत्री भूरिया खाना बनाने का काम करती है। पिछले कई सालों से महिला विधायक के घर पर नौकरी कर रही हैं। इसी बीच विधायक की पत्नी पिंकी पति उमंग सिंघार ने खाना बनाने की बात को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसके मारपीट की थी।

घटना कल दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास की है। पीडि़त महिला ने घर जाकर अपने पति को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद दंपत्ति कल रात नौगांव थाने पहुंचे थे। जिसके बाद ही पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मदद की जगह दलाली में उलझी ‘108’

Wed Nov 2 , 2022
एंबुलेंस ड्राइवर रास्ते में ही प्राइवेट हॉस्पिटल में उतार रहे मरीज धार, अग्निपथ। मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की अत्याधुनिक एंबुलेंस हर जिले से लेकर तहसील और गांव स्तर तक तैनात की गई है। ताकि दुर्घटना के वक्त घायल मरीज को तत्काल इलाज […]