बीजेपी ने मेरी इमेज खराब करने में करोड़ों रुपए लगाए -राहुल गांधी

मीडिया से हुए रूबरू,भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता

इंदौर, अग्निपथ। भारतजोडो यात्रा आज सावेर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने पत्रकारों के हर सवाल का जबाव बैबाक होकर दिया। राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी मेरी इमेज खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता हमारे एसेट हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं कि राजस्थान में इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पत्रकार ने सवाल किया कि मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में 58 सीटें बढ़ीं और वोट परसेंट भी बढ़ा। भारत जोड़ो यात्रा से एक मोमेंट दिख रहा है। इसे बरकरार रखने के बारे में क्या सोचते हैं? राहुल बोले- मैं नंबरों पर भरोसा नहीं करता।

राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब खुलकर दिए। राहुल गांधी ने खुद पर हो रहे निजी हमलों के सवाल के जवाब में कहा- भाजपा की दिक्कत है कि उन्होंने हजारों करोड़ रुपए मेरी इमेज को खराब करने में लगा दिए और मेरी इमेज बना दी, लेकिन ये मेरे लिए फायदेमंद रहा। सच्चाई को छुपाया नहीं जा सकता। अगर आप किसी बड़ी शक्ति से लड़ रहे हो तो निजी हमले होंगे।

अगर मुझ पर ये हमले हो रहे हैं तो मुझे लगता है कि मैं सही काम कर रहा हूं। ये एक प्रकार से मेरे गुरू है। ये मुझे सिखाते है कि मुझे इधर जाना है, उधर नहीं जाना। लड़ाई क्या है, लड़ाई जो आपके सामने खड़ा है, लड़ाई उसकी सोच को गहराई से समझने की है। मैं धीरे धीरे आरएसएस और भाजपा की सोच को अच्छे से समझने लगा हूं।

मीडिया ने राहुल गांधी से सवाल किया

  • जिन लोगों ने कांग्रेस की सरकार गिराई, क्या उनके लिए दरवाजे खुले हैं। इस सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश कांग्रेस से सवाल करना चाहिए। बाकी मेरा मानना है कि जो लोग पैसों से खरीदे गए हैं, उन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
  • राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और युवा नेता सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि ये दोनों नेता हमारी पार्टी के एसेट हैं। मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि किसने क्या कहा, लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देना चाहता हूं कि इसका भारत जोड़ो यात्रा पर कोई असर नहीं होगा।
  • क्या आप फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा- ये सब भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य विचार से भटकाने वाली बातें है। आप कल के अखबार में ये लिखना चाहते है कि राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे या राहुल गांधी नहीं लड़ेंगे। इसका उत्तर आपको एक से डेढ़ साल बाद ही मिलेगा। अभी मेरा ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर है।
  • बेरोजगारी के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण है, तीन-चार लोगों के हाथ में हिंदुस्तान का पूरा धन दे दिया है। वे हर क्षेत्र में एकाधिकार करते जा रहे हैं। टेलीकॉम, रिटेल, इंफ्रास्ट्रक्चर बाकी सब। इससे स्मॉल स्केल और मीडियम बिजनेस वालों की ग्रोथ रुक गई है। इसलिए जो ग्रोथ पोटेंशियल देते हैं, उस पर ध्यान देना जरूरी है। जो इस देश की नींव है, जो किसान हैं, उन्हें छोड़ दिया है। उनको कोई सहायता नहीं है, उनको बीज, खाद, बीमा
  • कुछ नहीं मिल रहा। आंख मूंदकर निजीकरण हो रहा है। कॉलेज, यूनिवर्सिटी, हॉस्पिटल, सब जगह।
    एक नहीं कह सकता, बहुत सारे क्षण हैं। ऐसी यात्रा मैंने पहले कभी नहीं की थी। शुरुआती 5-10 दिन बाद पता चलता है कि हजारों किमी चलना है। मेरे घुटने और पैरों में दर्द होने लगा, पुराना दर्द उभर आया। फिर डर लगा कि इतना चल पाऊंगा कि नहीं। फिर धीरे-धीरे डर खत्म हो गया। ऐसी चीजें अच्छी लगती हैं। उस चीज पर आपने जीत पा ली, जिससे आप डर रहे थे।
  • एक छोटी सी लडक़ी आई, वो मेरे पास नहीं आ रही थी, वो थोड़ा दूर चल रही थी। उसने एक चि_ी दी और कहा इसे आप बाद में पढऩा। थोड़ी देर बाद मैंने चि_ी को देखा, उसमें लिखा था, आप ये मत सोचो कि आप अकेले चल रहे हो, मेरे माता-पिता आपके साथ चलने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, फिर भी आप सोचो कि मैं आपके साथ चल रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो पक्षों में विवाद के दौरान दुकानों में तोडफ़ोड़

Tue Nov 29 , 2022
देवास, अग्निपथ। शहर के चूड़ीबाखल क्षेत्र में सोमवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। विवाद के दौरान जमकर मारपीट के साथ चूड़ी की एक दुकान में भी तोडफ़ोड़ की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों ने हथियारों का इस्तेमाल भी […]

Breaking News