इन्दौर में करोड़ो की हेराफेरी का मामला दर्ज

इंदौर, अग्निपथ। विजयनगर में एक कंपनी की महिला डायरेक्टर ने अपनी कंपनी में अंकाउटेंट का काम करने वाले कर्मचारी ओर उसके साथियों पर हेराफेरी के मामले में केस दर्ज कराया है। आरोपियों ने कंपनी में काम करते हुए हजारो,लाखो नही बल्कि 60 करोड़ रूपये का गोलमाल कर दिया। मामले में अंकाउट की डिटेल ओर सरकारी डिपार्टमेंट से आए नोटिस के बाद जांच में इस बात का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र में रिजेन्ट वियर एंड वाईन्स लिमिटेंड कंपनी की डायरेक्टर वैशाली शिवहरे की शिकायत पर उनकी कंपनी के अंकाउटेंट योगेन्द्र सिंह पुत्र मनमोहन सिंह राजपूत निवासी इस्कान मंदिर के पास महालक्ष्मी नगर ओर उनके साथियों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। वैशाली शिवहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि योगेन्द्र ने कंपनी के खातो में 60 करोड़ रूपये की हेराफेरी कर उसे अपने बैक अंकाउट ओर अन्य खातों में डलवा लिये थे। अब मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।

बताया जा रहा है कि रिजेन्ट वियर एंड वाईन्स लिमिटेंड कंपनी की डायरेक्टर वैशाली शिवहरे ने शिकायत कॉपी में बताया कि प्रिसेस बिजनेस पार्क पीयू 54 में उनका आफिस है। उनकी कंपनी में ऑनलाईन अमाउट का ट्रांजेक्शन होता है। उनकी कंपनी में योगेन्द्र 25 अप्रैल 2014 से काम करता है। कंपनी का लेनदेन पंजाब नेशनल बैक आरएनटी मार्ग से होता है। जिसमें अंकाउट का लेनदेन योगेन्द्र ही देखता है। जिसमें पासवर्ड की जानकारी भी योगेन्द्र के पास थी। उसने अपने साउथ तुकोगंज के एचडीएफसी बैंक में अमाउट ट्रांसफर किया।

टेक्स के नाम पर फर्जी इंट्री योगेन्द्र सिंह ने यह सब टैक्स के नाम पर किया। जिसमें कई फर्जी इंट्री लेजर में शो की गई। इसके साथ ही कम्प्यूटर से भी वह इसके सबूत मिटाते गए। योगेन्द्र कंपनी की तरफ से शासन को वेट टैक्स भी जमा करता था। जिसकी इंट्री अंकाउट में होती थी। जिससे लगता था कि शासन को यह पेमेन्ट दिया जा रहा है। बाद में अंकाउट के माध्यम से ही उन्हें पता चला कि करीब 30 करोड़ रूपये कई टैक्सो के नाम पर इधर उधर किये गए है। जांच में पता चला कि योगेन्द्र ने अपने साथ ही अपने रिश्तेदारों ओर दोस्तो के अंकाउट में इतना रूपया ट्रांसफर किया है। जिसमें अब पुलिस सभी की जानकारी निकालकर खातो को सील करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोइथराम मंडी विवाद: पर्ची मांगने पर मंडी कर्मचारियों को पीटा

Fri Dec 2 , 2022
पांच कर्मचारी हुए घायल, थाने में दर्ज हुआ प्रकरण इंदौर, अग्निपथ। चोइथराम सब्जी व फल मंडी में लोडिंग वाहन से सब्जियां लेकर निकले तीन लोगों से कर्मचारियों ने मंडी शुल्क की पची मांगी। इस पर लोडिंग में सवार लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढऩे पर अन्य लोगों को […]

Breaking News