बाइक को धक्का मारते समय कमेंट्स फिर हत्या

एक साल पहले ही हुई थी शादी, चचेरा भाई गंभीर

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के ग्रामीण इलाके के थाने में रविवार देर रात हत्या हो गई। बताया जाता है कि बाइक को धक्का लगा रहे दो चचेरे भाईयों पर युवकों ने कमेंट्स किया था। भाइयों ने विरोध किया तो आरोपियों ने हथियारों से लेस होकर उन पर हमला कर दिया। इसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बेटमा पुलिस के मुताबिक घटना रंगवासा हिम्मतगढ़ हनुमान मंदिर के पास की है। यहां सुरेश पुत्र सुरेन्द्र पंवार और उसका चचेरा भाई गजराज बाइक को धक्का लगाते हुए जा रहे थे। तभी उन पर इलाके के कुछ युवकों ने कमेंट्स किया। इस दौरान सुरेन्द्र ने पलटकर उन्हें जबाव दे दिया। इसके बाद दोनो पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। कुछ देर बाद आरोपी सुरेन्द्र और गजराज के पास पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को इंदौर लेकर आया गया। यहां पर सुरेन्द्र की मौत हो गई। जबकि गजराज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पत्नी गर्भवती एक साल पहले ही हुई थी शादी

सुरेश के परिवार के मुताबिक उसकी पत्नी गर्भवती है। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने गजराज के बयान लिए हैं। उसने हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

चार दिनों में तीन हत्या

शहर में साल के अंत में फिर से हत्याओं का दौर शुरू हुआ है। शुक्रवार रात तुषार नाम के फायनेंसर की छोटा आदिल और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वहीं पिता राहुल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हीरानगर में इसी दौरान भोपाल के टीआई के रिश्तेदार आशू को भी उसके दोस्त ने मौत के घाट उतार दिया था। सोमवार को फिर से बेटमा में खूनी संघर्ष में दो भाईयों पर हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्म बदलकर शादी करो, वर्ना बेटे से हाथ धो बैठोगी

Mon Dec 19 , 2022
11 साल के बच्चे की मां से दोस्ती कर रेप इंदौर, अग्निपथ। हीरानगर में रहने वाली 42 साल की महिला ने रेप और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीडि़त महिला ने हिंदूवादियों से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने हीरानगर थाने […]

Breaking News