दो माह से नहीं खुली आसेर आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीणों की शिकायत पर परियोजना अधिकारी ने खुलवाया

अनियमिता पर दिए नोटिस

बेरछा, अग्निपथ। परियोजना अंतर्गत लगातार मिल रही अनियमिता की शिकायतों के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग बेरछा की परियोजना अधिकारी रेणु गोमे ने गुरुवार को क्षेत्र की 15 आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ आंगनवाडिय़ां समय पूर्व बंद मिलीं तो कहीं अन्य अनियमितता भी दिखाई दी।

शिकायत मिलने पर एक्शन मोड़ में आई परियोजना अधिकारियों ने सुश्री गोमे ने जांच करने हेतु मिशन मोड में सेक्टर बेरछा व सुन्दरसी के 15 केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला एवं परियोजना अधिकारी बेरछा को आसेर केंद्र की आँगनवाडी दो माह से निरंतर बंद होने से यहां दर्ज बच्चे और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार आदि सामग्री नहीं मिलने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच करने के लिए अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर पंचनामा बनाया तथा दो माह बाद आसेर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नर्मदा बाई से केंद्र का ताला खुलवाया।

वही गाँव के लोगों से वास्तविकता को जानने के लिए संवाद कर शिकायत के सभी पहलुओं पर जांच की गई। जल्द ही वैधानिक कार्यवाही भी जाएगी। साथ ही परियोजना अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र रंथभँवर क्रमांक 2,कनेरिया खेड़ी , कुलमनखेड़ी, पाडली, कालीसिंध भवन, चौसला मुसलमान, घुंसी केंद्र 1 व 2,टांडा आसेर, आसेर,निपानिया धाकड़ केंद्र 1 व 2 किसानी, कमलियाखेड़ी केंद्रों पर अनियमितता पायी गयी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के विरूद्ध कार्यवाही करते हुवे नोटिस दिए तथा स्पष्टीकरण मांगा गया। भ्रमण के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक ममता सौराष्ट्रीय, सहायक ग्रेड 3 अभिषेक व्यास भी टीम में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लॉकडाउन में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले को 3 वर्ष कैद

Thu Dec 22 , 2022
देवास, अग्निपथ। लॉकडाउन के दौरान कृषकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 3 वर्ष के सश्रम कारावास व लाखों के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि 23 अप्रैल से 10 मई 2020 के बीच आरोपी लेखराज ने इन्दौर का व्यापारी […]