लॉकडाउन में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले को 3 वर्ष कैद

देवास, अग्निपथ। लॉकडाउन के दौरान कृषकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 3 वर्ष के सश्रम कारावास व लाखों के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी, राजेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि 23 अप्रैल से 10 मई 2020 के बीच आरोपी लेखराज ने इन्दौर का व्यापारी बनकर ग्राम सॅवरसी तहसील टोंकखुर्द जिला देवास के किसान श्यामलाल, प्रवीण, सागर, मनोहर आदि के साथ कृषि उपज लहसुन, प्याज एवं गेहूॅ का सौदा कर गांव से ले गये थे।

उपज की कुल राशि 51 लाख 43 हजार 880 रुपये में से 7 लाख 58 हजार रूपये अभियुक्त ने दे दिए। बाकी 43 लाख 85 हजार 880 रूपये की धोखाधड़ी की गई थी। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट शिवकुमार कौशल ने आरोपी लेखराज पिता सालिगराम को धारा भादंवि की 420 के अपराध में दोषी पाते हुये 3 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक फरियादी किसान के लिये 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड से तथा धारा 406 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये 03 वर्ष का सश्रम कारावास व प्रत्येक फरियादी कृषक के लिये 50,000-50,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

रास्ता रोककर युवक पर चाकू से हमला, महिला सहित 5 पर प्रकरण दर्ज

देवास, अग्निपथ। कोतवाली थाना क्षेत्र के तोड़ी रोड के सामने बुधवार 2 बजे कुछ युवकों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। ढोली मोहल्ले के कुछ युवकों का 19 वर्षीय पीडि़त युवराजसिंह जादौन निवासी मुक्ति मार्ग के साथ मंगलवार को विवाद हो गया था। अगले दिन युवकों ने युवराज का तोड़ी रोड पर रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया।

पेट और कमर में चोट लगने से वह गंभीर घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों सुनीता ढोली, सुनील, लखन ढोली, पवन उर्फ लप्पू ढोली और राम ढोली निवासी ढोली मोहल्ला पर धारा 341, 307 294, 34 की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर किया है। मामले में पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैकी कर लूटा था शराब कंपनी के सेल्समेन को, तीन रिमांड पर, सरगना की तलाश

Thu Dec 22 , 2022
पूर्व कर्मचारी ने तंगी होने पर बनाई थी वारदात की योजना,पिस्टल व बाइक भी जब्त उज्जैन,अग्निपथ। इंगोरिया में शराब कंपनी कर्मचारी से छह दिन पहले पिस्टल अड़ाकर हुई1.90 लाख रुपए लूट का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात में पकड़ाए तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर एक को […]