दिन का पारा 3.6 डिग्री गिरा, धूप में आई नरमी

तीन दिन पहले ही रात का तापमान 10 से नीचे आ गया था

उज्जैन,अग्निपथ। दिसम्बर माह के अंतिम दिन एक बार फिर दिन के पारे में 3.6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि विगत एक सप्ताह से रात के पारे में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। लेकिन अब उसमें मामूली गिरावट दर्ज हुई है। पहले रात का पारा कम हो रहा था, अब दिन का पारे में गिरावट दर्ज होना शुरु हुई है।

बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात का तापमान विगत दिवस की अपेक्षा 10.7 डिग्री से गिरकर 8.8 पर पहुंच गया। इस रात को लोगों को तेज ठंड का एहसास अन्य रातों की अपेक्षा अधिक हुआ। रात ठंडी होने से लोगों ने अलाव का सहारा तो लिया ही। साथ ही रजाई की संख्या मेें इजाफा करना पड़ा, तब कहीं जाकर ठंड से लोगों को राहत मिल सकी। लेकिन इसके बाद रात का पारा बढक़र 12 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसा ही दिन के अधिकतम तापमान के साथ भी हो रहा था। लेकिन शनिवार को अचानक दिन का पारा 3.6 डिग्री गिरकर विगत दिवस की अपेक्षा 28.2 से 24.6 डिग्री पर आ गया।

6 किमी प्रतिघंटा से चली हवा

शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान गिराने के पीछे 6 किमी प्रतिघंटे से चली हवा भी इसका कारण बनी है। उत्तर भारत की पहाडिय़ों से आने वाली बर्फीली हवा की गति बढऩे के कारण दिन का पारे ने इतनी बड़ी गिरावट दर्ज कराई है। यदि हवा की गति यही रही तो आगामी दिनों में दिन का पारा और गिरावट दर्ज करा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैरवा दिवस पर एकता का संदेश देते निकली प्रभातफेरी व विशाल वाहन रैली

Sat Dec 31 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। संत बालीनाथ महाराज की जयंती एवं बैरवा दिवस पर प्रभातफेरी व विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली का शुभारंभ संत बालीनाथ मंदिर पर पूजन अर्चन कर किया गया । वाहन रैली संत बालीनाथ मंदिर बागपुरा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए […]

Breaking News