बैरवा दिवस पर एकता का संदेश देते निकली प्रभातफेरी व विशाल वाहन रैली

उज्जैन, अग्निपथ। संत बालीनाथ महाराज की जयंती एवं बैरवा दिवस पर प्रभातफेरी व विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली का शुभारंभ संत बालीनाथ मंदिर पर पूजन अर्चन कर किया गया । वाहन रैली संत बालीनाथ मंदिर बागपुरा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए किशनपुरा पहुंची। बैरवा दिवस पर बागपुरा से निकली वाहन रैली में हजारों की संख्या में वाहन व हजारों की संख्या में समाजजन एकता का संदेश देते हुए निकले। रैली में भारतीय संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज युवाओं के हाथों में था तथा बैरवा संत शिरोमणि बालीनाथ जी के रथ पर सन्तगण विराजित थे। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की गई।

रैली बागपुरा स्थित संत बालीनाथ मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर सिंधी कॉलोनी चौराहा, हरि फाटक ब्रिज, बेगम बाग, महाकाल घाटी, गोपाल मंदिर, कंठाल, नई सडक़, मालीपुरा, देवास गेट, चामुंडा माता होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंचे यहां संत बालीनाथ का पूजन किया गया। तत्पश्चात टावर चौक, शहीद पार्क होते हुए किशनपुरा पहुंची जहां रैली का समापन हुआ।

रैली समापन पश्चात संतो का सम्मान किया गया । इसके पूर्व अखिल भारतीय बैरवा महासभा द्वारा प्रात: 6 बजे प्रभात फेरी निकाली गई जो कि बालीनाथ मंदिर बागपूरा से शुरू होकर किशनपुरा पर समाप्त हुई।

ये प्रमुख जन हुए शामिल

रैली के शुभारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक महेश परमार, महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, भाजपा नेता अनिल जैन कालुहेड़ा, कांग्रेस के नेता राजेन्द्र वशिष्ट, चेतन यादव, अजीतसिंह शामिल हुए । इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व महापौर मदनलाल लालावत, मती मीना जोनवाल, पार्षद सुरेंद्र मेहर, दीपक मेहरा, दिनेश जाटवा, राजेश जारवाल, जितेंद्र तिलकर, मनोज नागवंशी, बद्रीलाल मरमट, लालचंद भारती, मनोज लोदवाल, राजकुमार खलीफा, सतीश मरमट, गब्बर कुँवाल, मनीष जाटवा, आशीष भदाले, आनन्द बागोरिया, हेमंत गोमे, जितेंद्र कुवाल, सुनील गोठवाल, सुनील चावंड सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

संत बालीनाथ जी की महाआरती आज

बैरवा युवा ब्रिगेड व समस्त बैरवा समाज द्वारा इस वर्ष भी 1 जनवरी को बैरवा दिवस एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर संत बालीनाथ चौराहा, तीन बत्ती स्थित संत बालीनाथ जी महाराज की प्रतिमा पर महाआरती की जाएगी। महाआरती शिप्रा तर्ज पर की जाएगी। शाम 7 बजे इस महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मनीष जाटवा व राहुल अखंड ने संयुक्त रूप से दी।\

अजाक्स द्वारा किया स्वागत

टावर चौक फ्रीगंज पर अजाक्स जिला उज्जैन द्वारा डॉ आर एल परमार के नेतृत्व में बैरवा दिवस पर समाज की वाहन रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर संविधान की उद्देशिका का वितरण भी किया गया। महापौर मुकेश टटवाल जी, पूर्व महापौर मदन ललावत जी एवं विभिन्न समाजजनों का स्वागत किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ आर एल परमार प्रांतीय सचिव, महेश बिरोलिया कार्यवाहक अध्यक्ष, जगन्नाथ बागड़ी तहसील खाचरोद, भैरूसिंह परमार, शैलेंद्र गोठवाल डीएन परमार, राजेंद्र सिसोदिया, अविनाश गुजराती हीरालाल, अरवाल सतीश मरमट, मनोज बरुआ आदि अजाक्स के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से 2 जनवरी 2028 तक प्रति रविवार सिंहस्थ क्षेत्र में निकलेगी ’साइकिल यात्रा’

Sat Dec 31 , 2022
लगातार 262 रविवार तक साइकिल से यात्रा कर सिंहस्थ क्षेत्र का करेंगे अध्ययन उज्जैन, अग्निपथ। सिंहस्थ क्षेत्र को साइकिल युक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण एवं साइकिल के प्रति जागरुकता अभियान के अंतर्गत ’साइकिल युक्त सिंहस्थ- 2028’ अभियान की शुरुआत संस्था सोसायटी ऑफ ग्लोबल साइकिल द्वारा आज 1 जनवरी […]

Breaking News